ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में किसान की हत्या मामले में दो पर FIR दर्ज, मुख्य आरोपी काबू ....

- अवैध संबंधों के चलते किसान का पड़ोसी किसान ने किया कत्ल 

-  पहले दोनों ने एक साथ बैठकर पी थी शराब, फिर आधी रात को बुलाकर की हत्या   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के गांव हुसैनपुर बुल्ले में एक किसान की बेरहमी से की गई हत्या मामले में जिला पुलिस ने एक अज्ञात सहित दो आरोपियों पर FIR दर्ज की है। और उसी गांव के रहने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। इसकी पुष्टि SSP कपूरथला वत्सला गुप्ता ने करते हुए बताया कि किसान की हत्या अवैध संबंधों और पैसे के लेनदेन के चलते की गई है। 

बता दें कि मृतक किसान बलबीर सिंह के दो बेटे हैं। जिनमे से एक बेटा यूके में है तथा दूसरा फौज में है। और उसकी पत्नी का कुछ समय पहले देहांत हो चुका है। SSP ने बताया कि हत्यारोपी लखविंदर सिंह वासी गांव हुसैनपुर बुल्ले को शक था कि किसान बलबीर सिंह का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। और इसी के चलते लखविंदर सिंह ने रात को बुलाकर बलबीर सिंह की हत्या कर दी है। 

SSP कपूरथला वत्सला गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक किसान के भाई जुगराज सिंह पुत्र रेशम सिंह ने अपने बयान में बताया कि 4 मार्च की शाम को गांव के रहने वाले किसान लखविंदर सिंह ने उसके भाई बलबीर सिंह को फोन किया जिसके बाद वह बाहर चला गया। बताया जा रह है कि  दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद 8 बजे रात बलवीर सिंह अपने घर आ गया। 

उन्होंने यह भी बताया कि आधी रात को बलवीर सिंह को लखविंदर सिंह का फिर फोन आया और आरोपी ने उसे बुलाकर खेतों में ले गया जहां तेजधार से उसकी हत्या कर दी। रात भर उसका भाई बलवीर सिंह घर नहीं आया। सुबह गांव वालों से मालूम हुआ कि उसका शव खेतों में मोटर पर पड़ा है। 

SSP कपूरथला वत्सला गुप्ता ने यह भी बताया कि दोनों किसानों में आपसी दोस्ती थी और मृतक किसान का आपस में पैसे का लेनदेन भी था। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि लखविंदर सिंह को शक था कि बलबीर सिंह का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी रंजिश के चलते उसने बलबीर सिंह की हत्या की गई है।   

थाना कबीरपुर पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर लखविंदर सिंह पुत्र रेशम सिंह तथा सके एक अज्ञात साथी जिसने हत्या में उसका साथ दिया, पर FIR दर्ज कर ली गई है। और आरोपी लखविंदर सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है। तथा दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।  

No comments