कपूरथला में निगम कर्मियों का सरकार के खिलाफ घड़ा तोड़ प्रदर्शन, AAP सरकार के खिलाफ की नारेबाजी ...
- कर्मिओ की मांगे न पूरी कर, कर्मचारियों को प्रदर्शन करने के लिए सरकार मजबूर कर रही
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला नगर निगम कर्मचारिओ ने आज अपनी मांगो को पंजाब सरकार द्वारा पूरी न करने से खफा होकर रोष मुजाहिरा किया है। और शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंच कर जहाँ घड़ा तोड़ प्रदर्शन किया वहीँ पंजाब की AAP सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है।
नगर पालिका कर्मचारी संगठन के प्रधान गोपाल थापर ने बताया कि आप सरकार उनकी जायज मांगों को लेकर लिए कोई हल नहीं निकाला है। इसलिए कर्मिओ को मजबीर होकर घड़ा तोड़ प्रदर्शन करना पड़ा है। प्रदर्शन कर रहे कर्मिओ ने DC कपूरथला के नाम अपनी मांगो का एक मांग पत्र मोके पर पहुंचे DSP सब डिवीज़न हरप्रीत सिंह को दिया है।
नगर पालिका कर्मचारी संगठन के प्रधान गोपाल थापर ने बताया कि म्युनिसिपल मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब की तरफ से आए निर्देशों के तहत आज का प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि एक्शन कमेटी को सरकार द्वारा पैनल मीटिंग का समय दिया जाए। पंजाब सरकार उनकी मांगो को पूरा नहीं कर रही है। सरकार ने सत्ता संभालते समय कर्मचारियों के साथ किये गए वादों को भी पूरा नहीं किया है। और कर्मचारियों को प्रदर्शन करने के लिए सरकार मजबूर कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सभी मांगे जायज है।
निगम कर्मियों ने निगम दफ्तर से लेकर बाज़ारो से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक तक रोष मार्च निकाला और शहीद भगत सिंह चौक पर नारेबाजी कर घड़ा तोड़ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनकी मुख्य मांगो में ठेकदारी सिस्टम ख़त्म कर कर्मिओ की सीधे भारती की जाये। कच्चे कर्मिओ को मानदेय इतना कम है कि परिवार का गुजर होना भी मुश्किल है। आप सरकार ने वादा किया था कि प्रदेश में कोई भी कच्चा मिलजिम नहीं रहेगा। लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी कोई कर्मी पक्का नहीं किया गया।

















No comments