ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के एक होटल में विवाह समारोह से गहनों का बैग चोरी, 25 तोले के थे गहने, घटना CCTV में कैद ....

- सूट - बूट पहन कर आए चोरों ने चंद मिंटो में ही गहनों से भरा बैग उडाया, FIR दर्ज   

- पीड़ित बोले -- गांव से ही रेकी कर रहे थे चोर, बिना नंबर के ऑटो पर आए  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

कपूरथला के सुल्तानपुर रोड पर स्थित एक होटल परिसर में चल रहे विवाह समारोह के दौरान गहनों से भरा बैग चोरों दवारा उड़ाए जाने की घटना घटी है। जिस बैग में लगभग 25 तोले सोने के गहने थे। सूट बूट पहन कर आये चोरो की यह घटना CCTV कैद हो गई है। वहीँ सिटी थाना पुलिस ने घटना की सूचना के बाद होटल से CCTV फुटेज कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसकी पुष्टि DSP सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने करते हुए बताया कि CCTV और विडिओ के आधार पर चोरो की तलाश की जा रही है।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुलतानपुर लोधी रोड पर स्थित एक होटल में गत दिवस एक विवाह समारोह चल रहा था। जिस दौरान कुछ अज्ञात चोरों ने गहनों से भरा बैग चोरी कर फरार हो गए हैं। पीड़ित भगवंत सिंह वासी गांव धुआंखे जागीर ने बताया कि उसकी रिश्तेदारी में एक लड़की की शादी कपूरथला के एक होटल में हो रही थी। वर-वधु के फेरों संपन्न होने के बाद जब दोपहर को वह होटल में पहुंचे। तो मिलनी की रसम के बाद शगुन के समय लड़की तथा उसके ससुराल वालों को दिए जाने वाले गहनों का भरा बैग उन्होंने हाल में एक टेबल पर रख दिया। जिसमें 3 सोने के सेट, एक चैन, एक मंगलसूत्र तथा दो अंगूठियां थी। जिनका कुल वजन लगभग 25 तोले था। कुछ देर बाद उसने देखा टेबल पर रखा बैग गायब था। होटल के CCTV में देखा तो एक सूट - बूट पहने एक युवक ने वह बैग उठाया और फरार हो गया। उक्त संदिग्ध युवक के साथी भी सूट बूट पहने कई स्थान जगह दिखे।  

पीड़ित भगवंत सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने जब CCTV फुटेज और फोटो ग्राफर की विडिओ चेक की तो देखा यह संदिग्ध गुरुद्वारा साहिब में हो रहे फेरों के समय भी मौजूद थे। जो उनका गहनों से भरा बैग चोरी करके ले गए हैं। पीड़ित ने यह भी बताया कि विडिओ और CCTV के आधार पर उक्त संदिग्ध युवक एक बिना नंबर के ऑटो पर आए थे। और हर कार्यक्रम में सूट - बूट पहनकर शामिल हुए, जैसे कोई रिश्तेदार हो। लड़के वालों का परिवार दिल्ली से आया था, इसलिए हमने सोचा उनके कोई रिश्तेदार होंगे। घटना के बाद फोटोग्राफ तथा वीडियो चेक की तो वह कई जगह देखे गए।  

पीड़ित भगवंत सिंह की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। और CCTV फुटेज तथा अन्य फोटो कब्जे में ले लिए है। इसकी पुष्टि करते हुए DSP सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि जाँच शुरू करते हुए चोरों की फोटो प्रदेश के सभी थानों में भेज कर अलर्ट कर दिया है। और उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।    

No comments