ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के एक घर में खड़ी कार को अचानक लगी आग, लाखो रुपए का सम्मान भी जला ....

- आग लगने से कार, वॉशिंग मशीन, 2 साइकिलें और अन्य कीमती सामान भी जलकर हुआ खाक  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के न्यू सेंट्रल टाउन में एक घर में खड़ी कार को अचनाक आग लगने से जहाँ कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीँ घर में पड़ा अन्य सामन भी जलकर खाख हो गया है। कार की आग से कारके अलावा वॉशिंग मशीन, 2 साइकिलें और अन्य कीमती सामान भी जल गया है। 

घर के मालिक हीरा सिंह के अनुसार बीती रात उन्होंने शेवेलेट बीट कार घर में लाकर खड़ी की थी। सुबह उन्हें किसी चीज के सड़ने की गंध आई तब पता चला कि कार में आग लगी हुई है। जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को बुलाकर आग पर काबू पाया।  

मालिक हीरा सिंह ने यह भी बताया कि इस आग से उनकी एक कार के अलावा वॉशिंग मशीन, 2 साइकिलें, बिजली के उपकरण, फ्रिज, कूलर और कई अन्य सामान जल गए, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।  इस मौके पर उनके पड़ोसी हरपिंदर सिंह ने कहा कि जब उन्हें पता चला तो उन्होंने आकर आग बुझाने में मदद की और काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  हीरा सिंह ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है।  

No comments