ढाई किलो अफीम सहित 6 नशा तस्कर काबू ....
- यूपी - बिहार से आकर पंजाब में नशा सप्लाई करते थे
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। जालंधर
पंजाब के जालंधर पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में ढाई किलो अफीम सहित 6 नशा तस्करों को काबू किया है। जो कि दूसरे प्रदेशो से नशा लाकर पंजाब के सप्लाई करते थे। सभी आरोपियों के खिलाफ सिटी पुलिस ने NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी अनुसार पुलिस पार्टी ने कोट कलां चौक के पास गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान फगवाड़ा की तरफ से दिल्ली नंबर की होंडा सिटी कार को शक होने के चलते रोकने की कोशिश की तो कार सवार लोगों ने भागने की कोशिश की। पुलिस पार्टी ने पीछा कर कार सवारों को काबू किया। उक्त कार यूपी के गाजियाबाद वासी विकास सिंह चला रहा था। वहीं उसके साथ यूपी के बदायूं वासी पवन और बंगाल वासी लक्की मंडल भी मौजूद थे।
पुलिस पार्टी दवारा कार की तलाशी के दौरान आरोपियों से 2 किलो अफीम बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट में FIR दर्ज की गई है।
वहीँ दूसरे मामले में पुलिस पार्टी ने प्रतापपुरा के नजदीक K-10 ऑल्टो कार में सवार तीन नशा तस्करों से 500 ग्राम अफीम बरामद की है। काबू किए गए आरोपी की पहचान गुरमुख सिंह उर्फ गोपी वासी गांव पसाला नूरमहल, कुलदीप कुमार उर्फ दीपी कीर्ति नगर, धर्मकोट और इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना कैंट में FIR दर्ज की गई है।

%20(1).jpeg)















No comments