ब्रेकिंग न्यूज़

टोल प्लाजा पर ट्रक ने एक कर्मी को कुचला, घटना CCTV में कैद ...

- ट्रक ड्राइवर से शुल्क लेने के लिए खड़ा था, काठगढ़ नाके पर ट्रक सहित ड्राइवर किया काबू  

खबरनामा इंडिया नरिंदर कपूर। नवांशहर,पंजाब      

पंजाब के नवांशहर क्षेत्र में टोल प्लाजा बहराम पर एक ट्रक चालक दवारा एक कर्मी को ट्रक ने कुचलने की घटना घटी है। जिसमे कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। प्लाजा पर लगे CCTV कैमरे में भी सारी घटना कैद हो गई है। मृतक की पहचान टोल कर्मी सुशील कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई है। सुशिल ने नवंबर 2023 में टोल प्लाजा पर काम ज्वाइन किया था।  

जिअन्कारी अनुसार वीरवार रात फगवाड़ा की तरफ से आ रहे ट्रक (PB-10-CL-6325) ड्राइवर ने टोल शुल्क नहीं दिया। वहां मौजूद कर्मचारी ने ट्रक ड्राइवर से बात करने की कोशिश की। जैसे ही सुशील ट्रक के पास आया तो ड्राइवर ने उसके ऊपर ट्रक चढ़ा दिया और टोल बूम को तोड़ता हुआ ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।  

घटना के बाद टोल प्लाजा के अन्य कर्मचारिओ ने मौके पर पहुंच सुशील को देखा लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना बहराम थाने को देने के बाद मौके पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वायरलेस दवारा अगले नका पर तैनात पुलिस को सूचना दी। जिसके चलते ट्रक ड्राइवर को काठगढ़ के हाईटेक नाका से काबू कर लिया गया।  

पुलिस टीम ने ट्रक सहित ड्राइवर कब्जे में ले लिया और उसके खिलाफ FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। वहीँ घटना की CCTV फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।   

No comments