ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में ट्रेवल एजेंट बंटी का हत्यारोपी काबू, दिल्ली में परिचित के घर छिपा था आरोपी ...

- आज माननीय अदालत में पेश रिमांड की मांग करेगी पुलिस  

- अन्य तीन हत्यारे भी जल्द किये जायँगे गिरफ्तार -- DSP  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला में मस्जिद चौक के नजदीक 21 फरवरी की शाम को 4 हथियारबंद युवकों द्वारा एक ट्रेवल एजेंट बंटी की हत्या मामले में पुलिस ने एक हत्यारे को काबू कर लिया है। जिसकी पुष्टि करते हुए DSP सब डिवीज़न हरप्रीत सिंह ने करते हुए बताया कि काबू किया हत्यारा दिल्ली में छिपा हुआ था। जिसको पुलिस टीम ने दिल्ली से काबू कर लिया। आरोपी हत्यारे को आज माननीय अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जायगी। DSP ने यह भी बताया कि अन्य तीन हत्यारो की पहचान कर ली गई है। जिन्हे भी जल्दी काबू कर लिया जायगा।   

DSP सब डिवीज़न हरप्रीत सिंह ने यह भी बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद चारो हत्यारे फरार हो गए थे। जिनकी तलश में IT सेल के इंचार्ज चरणजीत सिंह की टेक्निकल टीम की मदद से आरोपिओ के दिल्ली में छिपे होने का पता लगा। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी पार्थ वासी जालंधर को दिल्ली के लाजपत नगर क्षेत्र से दबोच लिया। यह अपने किसी परिचित के घर छिपा हुआ था। 

दूसरी तरफ विभागीय सूत्रों की माने तो आरोपी पार्थ ने पूछताछ में बताया है कि बंटी के साथी गांव तलवंडी चौधरियाँ वासी एक ट्रेवल सहित कुछ अन्य ट्रैवल एजेंटो ने मिलकर विदेश भेजने के नाम पर उससे लाखो रुपए की ठगी कर चुके है। जिसमे उसका घर तक बिक गया। एक एजेंटो ने उसे कथित गलत तरीके से विदेश भेजा दिया इसके बाद उसे डिपोर्ट कर दिया गया। 

DSP हरप्रीत सिंह ने बताया कि अन्य आरोपी लुकेश कुमार चिंकी वासी शेखूपुर कपूरथला, बिल्ला वासी जालंधर और चीकू वासी जालंधर को भी जल्द ही काबू कर लिया जायगा। 

- क्या था मामला .... 

बता दें कि 21 फरवरी की शाम लगभग 5.45 बजे मस्जिद चौंक के नजदीक 4 हथियारबंद युवकों द्वारा एक ट्रेवल एजेंट हरप्रीत सिंह उर्फ़ बंटी वासी गोल्डन एवेन्यू कपूरथला को तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। जिसके बाद मोके पर मौजूद साथिओ दवारा घायल बंटी को सिविल अस्पताल ले जाने पर ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। हत्या की घटना के बाद DSP हरप्रीत सिंह ने पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंच जाँच शुरू की थी।  घटना स्थल के नजदीक लगे CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए थे। वहीँ घटना स्थल के नजदीक एक गैस कम्पनी के बाहर लगे CCTV केमेरे में सारी घटना कैद होने की बात भी सामने आई थी।  

वहीं मृतक हरप्रीत सिंह उर्फ़ बंटी की पत्नी ममता के बयान पर पुलिस ने FIR दर्ज कर हत्यारो की तलाश शुरू कर दी थी। वहीँ हत्या के मामले की गंभीरता को देखते हुए 22 फरवरी को 3 डॉक्टरों के बोर्ड ने बंटी के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया था। और 25 फरवरी को बाद दोपहर मन्सूरवाल दोना के शमशान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया।    

No comments