कपूरथला में आशा वर्कर तथा फैसिलिटेटर यूनियन का धरना प्रदर्शन ....
- पंजाब प्रधान के नेतृत्व में सिविल सर्जन दफ्तर के बाहर प्रदर्शन के बाद रैली निकाल DC चौक भी किया जाम
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब के आशा वर्कर तथा आशा फैसिलिटेटर यूनियन के सदस्यों ने आज सिविल सर्जन कपूरथला के दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की है। प्रदेश प्रधान किरणदीप कौर के नेतृत्व में हुए धरने प्रदर्शन में पंजाब प्रधान ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर 25 जनवरी से पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किया जा रहे हैं।
सिविल सर्जन दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन के दौरान प्रधान किरणदीप कौर ने यह भी कहा कि आशा वर्कर तथा फैसिलिटेटर केंद्र सरकार की स्कीम है। सेहत विभाग में कई काम केंद्र सरकार की तरफ से करवाए जाते हैं। जिसमें में 55 काम ऑफलाइन तथा कई काम ऑनलाइन करवाए जाते हैं। जब आशा वर्कर तथा फैसिलिटेटर को काम के भुगतान देने की बात आती है तो 150 रुपए, 250 रुपए में 20 गांव का टूर, 75 रुपए में नेशनल पोलियो महिम आदि निम्न मेहनताना देकर सरकार वर्करों से मजाक करती है।
किरणदीप कौर ने यह भी बताया कि इस बात की ताजा मिसाल बीते दिनों बजट पेश करते हुए वर्करों के साथ भेदभाव किया गया। जिसके चलते 25 जनवरी से सभी ब्लॉक में नोटिफिकेशन की कॉपियां जलाई गई। इस क्रम में संघर्ष को जोड़ते हुए 19 फरवरी से जिला स्तर पर प्रदर्शन कर नोटिफिकेशन की कॉपियां जलाई जा रही है।
पंजाब प्रधान ने अपनी मांगों को लेकर बताया कि उनकी मुख्य मांगे - आशा वर्कर तथा फैसिलिटेटरों को रेगुलर मुलाजिम घोषित किया जाए, मिनिमम वेज अनुसार कम से कम वेतन 21000 लागू की जाए। स्वास्थ्य केदो में हाजिरी यकीनी बनाई जाए। वर्करो के टूर भट्टे में इंसेंटिव बढ़ाया जाए। सेवा मुक्त होने पर बाद में पेंशन स्कीम लागू की जाए। उन्होंने यह भी बताया कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो संघर्ष को और भी तीखा किया जाएगा।
इस अवसर पर राजनदीप कौर, सर्बजीत कौर, पिंकी, मनजीत कौर, गीता, प्रभदीप कौर, परमिंदर कौर, मनजीत कौर, राजविंदर कौर, अनीता, नीरु, दलजीत कौर, जसबीर कौर, मोना, रानी, बलजिंदर कौर, जसविंदर कौर, कुलदीप कौर, मनदीप कौर, पुषपिंदर कौर, सुरिंदर गिल, रीना रानी, दविंदर कौर, रेखा रानी, जसप्रीत कौर, राजवीर कौर, बलविंदर कौर, रछपाल कौर, सुनीता, उषा रानी, गीता रानी, आशा रानी, महिंदर कौर, कुलवंत कौर, पूजा, सोनू, मीना, रानी रजनी, कमलजीत कौर आदि उपस्थित थे।
















No comments