दुःख भरी खबर ---- मशहूर ग़ज़ल सम्राट पंकज उधास दुनिया से हुए अलविदा ....
- लम्बी बीमारी के बाद ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में ली अंतिम साँस, उनकी गए गई ग़ज़ल 'चिट्ठी आई है' बहुत चली थी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। मुंबई
मशहूर गजल सम्राट पंकज उधास ने आज लम्बी बीमारी के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका 72 साल की उम्र में निधन हुआ। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर दी है। बताय जा रहा है कि पंकज उधास को सांस लेने में तकलीफ होने पर 10 दिन पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां आज सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पंकज के परिवार में पत्नी फरीदा और दो बेटियां नायाब और रेवा हैं। पंकज उदास के निधन की खबर से उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।
जानकारी अनुसार पंकज उधास का पार्थिव शरीर फिलहाल अस्पताल में ही रखा गया है। उनके भाइयों और परिवार के दूसरे लोगों के पहुंचने पर पार्थिव शरीर घर ले जाया जाएगा। और उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।
यह भी बता दे कि पंकज उधास के गहरे दोस्तों में राजेंद्र कुमार और राज कपूर थे। एक दिन उन्होंने राज कपूर को डिनर पर बुलाया। डिनर के बाद उन्होंने पंकज उधास की गाई 'चिट्ठी आई है' गजल राज कपूर को सुनाई, तो वे रो पड़े। उन्होंने कहा कि इस गजल को पंकज से बेहतर कोई दूसरा नहीं गा सकता। उन्होंने कई ऐसी गजले गई है जो कि सुनने वाले को भावुक कर देती है।
बता दे कि पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। उनका परिवार राजकोट के पास चरखाड़ी कस्बे का रहने वाला था। उनके दादा जमींदार और भावनगर के दीवान थे। उनके पिता केशुभाई सरकारी कर्मचारी थे। पिता को इसराज (एक वाद्य यंत्र) बजाने और मां जीतूबेन को गाने का शौक था। इसके चलते पंकज उधास समेत उनके दोनों भाइयों का रुझान संगीत की तरफ हुआ।

.jpeg)














No comments