ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के डाककर्मी केंद्र की सूर्योदय योजना की जानकारी घर घर पहुँच देंगे ....

- केंद्र की मुफ्त बिजली योजना हेतु डाक विभाग को बनाया नोडल एजेंसी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

केंद्र की मुफ्त बिजली योजना " प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना " का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए डाकघर के कर्मचारी घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और योजना बारे संपूर्ण जानकारी देकर लोगों की मदद करेंगे। यह जानकारी कपूरथला डाक विभाग के सुपरिटेंडेंट संजीव कुमार चुग ने देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में डाककर्मी एवं अन्य कर्मचारी योजना की लागत और लाभ के बारे में विस्तार से लोगो को बताएंगे।   

उन्होंने बताया कि जिन घरों में लोग सोलर रूफ टॉप लगवाना चाहते हैं। उनका रजिस्ट्रेशन मौके पर ही किया जाएगा। संजीव कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में अंतरिम बजट में लोगों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है। जिसका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है।  

कपूरथला डाक विभाग के सुपरीटेंडेंट संजीव कुमार ने कहा इसके योजना के लिए मास्टर ट्रेनर तैयार किये जा रहे है। और कुल 13 मास्टर ट्रेनर कर्मचारी और ग्रामीण डाक सेवकों को पंजीकरण सब्सिडी से संबंधित प्रशिक्षण देंगे। जो योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाएंगे।  

सुपरीटेंडेंट संजीव कुमार ने कहा बिजली बचाने और बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए केंद्र सरकार ने यह योजना शुरू की है। इसके तहत ग्राहकों को हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी और योजना के तहत घरों  पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। 

उन्होंने यह भी बताया कि लोग डाकघर में चल रहे कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। औसत मासिक बिजली की खपत 15 यूनिट तक के लिए सौर ऊर्जा की क्षमता 1 से 2 KV है और इस पर 30 से 60 हज़ार की सब्सिडी है। इसी तरह 150 से 300 यूनिट मासिक  के लिए 2 से 3 KV और 300 से अधिक औसत मासिक बिजली की खपत पर 60 से 78 हज़ार, वहीँ  3KV से अधिक पर 78 हज़ार की सब्सिडी दी जायगी।   

No comments