ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला CIA पुलिस टीम ने 2 नशा तस्कर किये काबू , 150 ग्राम हेरोइन बरामद ..

- दो अलग-अलग स्थानो पर नाकेबंदी दौरान नशा तस्करों को काबू कर सिटी थाना में 2 FIR दर्ज   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला CIA स्टाफ की टीम ने शहर में 2 अलग-अलग स्थानो पर की गई नाकाबंदी दौरान 2 नशा तस्करों को काबू किया है। जिनके पास से 100 ग्राम तथा 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इसकी पुष्टि CIA स्टाफ इंचार्ज जरनैल सिंह ने करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सिटी थाना में दो FIR दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। वहीँ दोनों नशा तस्करों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया है। 

CIA इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि SI निर्मल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित चूहड़वाल चुंगी के नजदीक नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक पलटीना बाइक ( PB-08-ES-9785 ) पर सवार युवक को शक के आधार पर रोका गया। और उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान शिंदरपाल पुत्र इंद्रजीत सिंह वासी गांव चूहड़वाल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सिटी थाना में FIR नं. 65 NDPS एक्ट के तहत दर्ज कर ली गई है।  

वहीँ दूसरी तरफ ASI केवल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित सरकारी एलीमेंट्री स्कूल मोहल्ला किलेवाला के नजदीक नाकेबंदी की हुई थी। जिस दौरान पैदल आ रहे एक युवक को रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान कोमलप्रीत सिंह उर्फ कमल पुत्र हरविंदर सिंह वासी मोहल्ला मेहताबगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी तस्कर के खिलाफ सिटी थाना में FIR नं. 66 NDPS एक्ट के तहत दर्ज की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी कोमलप्रीत सिंह के खिलाफ वर्ष 2019 में भी सिटी थाना में हत्या का मामला दर्ज है।  

जरनैल सिंह ने यह भी बताया कि दोनों आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड दौरान पूछताछ में नशे की सप्लाई संबंधी कई अहम खुलासे होने के आसार हैं। 

No comments