ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला वासी महिला की अंबाला में सड़क हादसे दौरान मौत ...

स्विफ्ट - कैंटर की टक्कर में स्विफ्ट के एयर बैग खुलने के बावजूद महिला नहीं बच पाई   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला,पंजाब    

कपूरथला वासी एक महिला की हरियाणा के अंबाला में सड़क हादसे दौरान मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि यमुनानगर-अंबाला रोड पर हेमा माजरा कट के नजदीक उनकी स्विफ्ट की कैंटर से टक्कर होने के बाद गाड़ी के दोनों एयर बैग भी खुल गए लेकिन फिर भी महिला की जान नहीं बच पाई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान कपूरथला के गांव पलाही वासी संदीप कौर के रूप में हुई है।  

अम्बाला पुलिस को दिए बयान में होशियारपुर के गांव पोसी वासी चरणजीत सिंह ने बताया कि वह कल अपनी स्विफ्ट कार में उत्तर प्रदेश से अपने रिश्तेदार संदीप कौर व सुरेंद्र कौर के साथ अपने घर लखपुर फगवाड़ा जा रहे थे। जब वे हेमा माजरा कट यमुनानगर-अंबाला रोड पर पहुंचे तो पीछे से जिग-जैग करते हुए आ रहे कैंटर ने उनकी कार को क्रॉस करने के बाद अचानक ब्रेक लगा दी। इसी दौरान उसने कार का संतुलन बनाये रखते हुए बचाने की कोशिश की, लेकिन कार की बाईं साइड कैंटर के पीछे टकरा गई। और कार का अगला शीशा भी टूट गया।  

चरणजीत सिंह ने यह भी बताया कि टक्कर लगने से गाड़ी के दोनों एयर बैग खुल गए। लेकिन इसके बावजूद संदीप कौर का सिर शीशे व कैंटर के पीछे लोहे की एंगल में जा लगा। इस हादसे में संदीप कौर गंभीर घायल हो गई। गनीमत रही कि सुरेंद्र कौर का बचाव हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहगीरों की मदद से संदीप कौर को बेसुध हालत में मुलाना मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने संदीप कौर को मृत घोषित कर दिया।  

वहीँ केंटर ड्राइवर अपना कैंटर (HR 38 AB 8484) मौके पर छोड़ फरार हो गया। थाना मुलाना पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

No comments