कांग्रेसी MLA खैहरा को अदालत ने पेश होने के दिए आदेश ....
- अभी नाभा जेल में बंद है सुखपाल सिंह खैहरा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के मोहाली अदालत में कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खैहरा की आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई है। जबकि माननीय अदालत ने अगली तारीख पर उन्हें पेश होने के आदेश दिए हैं। वहीं ED के द्वारा दिए गए गवाहों को भी अपने सबूतों के साथ पेश होने का आदेश दिया है। उन पर ED ने मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है।
बता दे कि सुखपाल सिंह खैहरा ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। उस समय वह विदेश में बैठे पंजाबियों के बीच जाकर आम आदमी पार्टी के लिए फंडिंग इकट्ठा करते थे। इसी मामले में ED ने उनके खिलाफ जांच शुरू की थी। जांच से संतुष्ट न होने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था।
सुखपाल खैहरा को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिल चुकी थी, लेकिन 2015 के एक पुराने मामले में अभी उन्हें गिरफ्तार किया गया। यह मामला नशा तस्करी से जुड़ा हुआ है। इस मामले में वह अभी पंजाब की नाभा जेल में बंद है। इस मामले में भी उनकी जमानत याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।















No comments