रोटरी क्लब इलीट की तरफ से निशुल्क मेडिकल जांच कैंप ...
- जालंधर के श्रीमन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के माहिर डाक्टरों की टीम करेगी मरीजों की मेडिकल जांच
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
रोटरी क्लब कपूरथला इलीट की तरफ से शिरोमणि कमेटी के सहयोग से 10 दिसंबर को कपूरथला स्टेट गुरुद्वारा साहिब में मुफ्त मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस सबंधी जानकारी देते हुए क्लब के प्रधान राहुल आनंद, सचिव अंकुर वालिया व प्रोजेक्ट चेयरमैन अमरजीत सिंह सडाना ने बताया कि यह केम्प सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे आयोजित होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि कैंप में श्रीमन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जालंधर के माहिर डाक्टरों की टीम जरुरतमंद मरीजों का मुफ्त मेडिकल जांच करेगी। और कैंप दौरान दिल के रोगों के माहिर, हडि्डयों के रोगों के माहिर, पेट के रोगों के माहिर, नाक, कान, गले व दांतों के रोगों के माहिर डॉक्टर पहुंच रहे है।
कैंप प्रबंधकों ने बताया कि जहां जरुरतमंद मरीजों को दवाईयां मुफ्त दी जाएंगी, वहीं साथ ही BP, शूगर के टेस्ट व ECG भी मुफ्त की जाएगी।















No comments