ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के व्य​क्ति की सऊदी अरब में ब्रेन हैमरेज से मौत ....

- परिवार ने सांसद संत सीचेवाल से की देह भारत लाने की मांग    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

कपूरथला के गांव पीरेवाल के वीरपाल नामक व्य​क्ति की सऊदी अरब में ब्रेन हेमरेज होने से मौत होने का मामला सामने आया है। जिसके चलते परिवार ने संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मृतक की देह वापस भारत लाने की गुहार लगाई है।  

जानकारी अनुसार वीरपाल पिछले तकरीबन 10 साल से सऊदी अरब में काम कर रहा था। जिससे घर का पालन पोषण चल रहा था। लेकिन 6 दिसंबर को उनको सऊदी अरब से फोन के माध्यम से सूचना मिली कि वीरपाल की ब्रेन हेमरेज के चलते मौत हो गई है। जिससे उनके परिवार में मातम छा गया।   

पीडि़त परिवार ने बताया कि वीरपाल की दो बच्चे हैं, जिनमें 15 साल का बेटा और 13 साल की बेटी है। उन्होंने बताया की वीरपाल अकसर छुट्टी पर घर आता रहता था और करीब एक महीना पहले ही वह वापस सऊदी अरब गया था और उसकी रोजाना फोन पर बात होती थी। उसे कोई बीमारी नहीं थी और  बिलकुल तंदुरुस्त था, पर उसकी मौत की खबर से वह काफी हैरान हैं। पीड़ित परिवार ने पंजाब से राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से वीरपाल का शव भारत लाने के लिए मदद की गुहार लगाते हुए मांग पत्र दिया है।  

No comments