ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में शराब ठेकेदार के कारिंदे पर लाखो रुपए की स्टॉक हेराफेरी का आरोप, FIR दर्ज .....

- आरोपी की गिरफ्तारी के लिए CRPC की धारा 41 के तहत नोटिस किया जाएगा जारी   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

कपूरथला में शराब ठेकेदार के कारिंदे ने शराब के स्टॉक में हेरा फेरी कर साडे 5 लाख से अधिक का घपला किए जाने के आप की खबर है। शराब ठेकेदार के सुपरवाइजर की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी कारिंदे के खिलाफ धारा 420, 408, 477ए  के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI गुरशरण सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए CRPC की धारा 41 के तहत नोटिस जारी किया जाएगा।    

कपूरथला के शराब ठेकेदार के सुपरवाइजर कर्मजीत सिंह पुत्र हरबंस लाल वासी औजला फाटक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी ड्यूटी शराब ठेकों में सटॉक (अलग-अलग ब्रांड की शराब) को पूरा करवाना, सेल हुए माल की कलेक्शन करनी, सुबह डेली सेल रिपोर्ट एल-2 एकत्र करने की है। इन सभी शराब ठेके में दोआबा पैट्रोल पंप के सामने अमृतसर रोड में एक अंग्रेजी व देसी शराब के ठेके का काउंटर है। जिस पर मनदीप सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वासी हाथीखाना बतौर सेल्जमैन काम करता है। मनदीप सिंह ठेके की रोजाना सेल हुई शराब की डेली सेल रिपोर्ट एल-2 हर रोज सुबह कार्यालय भेजता था। जिससे मैं सेल हुई शराब की डेली सेल रिपोर्ट एल-2 से शराब के स्टॉक माल से मिलान करता था।   

26 अक्तूबर को मनदीप सिंह द्वारा ठेके में बेची शराब सबंधी डेली सेल रिपोर्ट एल-2 कार्यालय भेजी गई। जब मैनें चैक किया तो यह डेली सेल रिपोर्ट एल-2, स्टॉक माल शराब से मेल नहीं थी। तभी उसके द्वारा भेजी डेली सेल रिपोर्ट एल-2 पर संदेह हुआ। उसने मनदीप सिंह की डेली सेल रिपोर्ट एल-2 पर निगरानी रखनी शुरु कर दी।   

26 नवंबर को वह परमजीत सिंह वासी कांजली व पंकज शर्मा वासी मोहल्ला किशनपुरा जालंधर को साथ लेकर अमृतसर रोड स्थित फर्म की शराब की दुकान पर पहुंच कर मनदीप सिंह की उपस्थिति में दुकान में पड़ी शराब का स्टॉक टेली किया तो दुकान में शराब का स्टॉक कम था। जिस सबंधी मनदीप सिंह से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि शराब बेच कर डेली सेल रिपोर्ट में हेराफेरी कर सारी रकम हड़प कर ली है।   

जिस सबंधी मैनें अलग रिपोर्ट तैयार की और मेरे द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट मुताबिक दुकान में कम पाई गई शराब की कुल कीमत 5 लाख 53 हजार 520 रुपए बनती है।   

सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सेल्जमैन के खिलाफ धारा 420, 408, 477ए आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।   

No comments