ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला की एक राइस मिल से 70 बोरी धान चोरी ....

- घटना स्थल के CCTV फुटेज को पुलिस खंगाल रही, मामले की जाँच जारी   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में गांव हैबतपुर के नजदीक एक राइस मिल ( GPS उत्तम राइस मिल ) में धान की 70 बोरियां चोरी होने की खबर है। मालिकों दवारा चोरी की सूचना देने के बाद SHO सुल्तानपुर लोधी ने अपनी टीम के साथ मोके पर पहुँच जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए SHO लखविंदर सिंह ने बताया कि घटना स्थल के पास लगे CCTV फुटेज की जाँच की जा रही है।  

जानकारी अनुसार GPS जीपीएस उत्तम राइस मिलर के MD हरदयाल सिंह व MD कानव धीर ने पुलिस को बताया कि बीती रात उनके शैलर से चोरों ने धान की बोरियां चोरी कर ली हैं। सोमवार को जब उन्हें लेबर ने आकर बताया कि शैलर में से धान की लगभग 70 बोरिया अज्ञात चोर चुराकर ले गए हैं। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।      

वहीं दूसरी तरफ थाना सुलतानपुर लोधी SHO लखविंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे हैं। और CCTV फुटेज की जाँच की जा रही है।   

No comments