ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला जिला बार एसोसिएशन (DBA) के चुनाव की बिसात बिछी ... 15 को चुनाव, आज हुए 4 नामंकन ...

- रिटर्निंग ऑफिसर बोले --- आज अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव पदों के लिए 4 उमीदवार आये मैदान में   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       


कपूरथला जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की बिसात बिछ गई है। जिसके तहत आज से उमीदवारो के नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य भी शुरू हो गया है। इस बात की पुष्टि रिटर्निंग अधिकारी एसएस मल्ही तथा उनकी टीम के सदस्य अनुज आनंद ने करते हुए बताया कि आज पहले दिन 3 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।   

अनुज आनंद ने यह भी बताया कि चुनाव पर्किर्या को सम्पूर्ण करवाने के लिए तीन सदस्यों टीम गठित की गई है, जिसमे एसएस मल्ही, अनुज आनंद और मुनीश लूथरा शामिल है। अनुज ने कहा कि बार के चुनाव लगभग 253 सदस्य मतदान कर अपने प्रतिनिधियों को चुनेगे। एसएस मल्ही, अनुज आनंद और मुनीष लूथरा ने बताया कि आज एडवोकेट सुरेश कालिया और राजबीर सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए, एडवोकेट परमजीत कौर काहलों ने उपाध्यक्ष पद के लिए और सतिंदर पाल सिंह ने सचिव पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।  

रिटर्निंग अधिकारी सदास्यो ने कहा कि उम्मीदवार वार्षिक चुनाव के लिए 6 दिसंबर से 7 दिसंबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्र वापस लेने की तारीख 11 दिसंबर है। जबकि 8 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी और उसी दिन अंतिम सूची नोटिस बोर्ड पर लगा दी जायेगी। और मतदान 15 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगा। उन्होंने चुनाव का कार्यक्रम जिला एवं सेशन जज को भी भेज दिया है।  

No comments