ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब की महिलाओं को खाड़ी देशों में बेचने का मामला राज्यसभा में गूंजा .....

- संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने जोर-शोर से उठाया मुद्दा, भारतीय दूतावासों का आभार भी जताया  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

पंजाब की महिलाओं की खाड़ी देशों में खरीद-फरोख्त का मामला राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने गंभीरता से उठाया। उन्होंने बताया कि ट्रैवल एजेंट पंजाब से महिलाओं को खाड़ी देशों में ले जाकर उन्हें वहां बेच रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके है।   

संत सीचेवाल ने कहा कि उनके प्रयासों से भारतीय दूतावास के सहयोग से वह खाड़ी देशों से लगभग 60 महिलाओं की वतन वापिसी हुई है। जिन्हें वहां तस्करी कर लाया गया था। कई ट्रैवल एजेंट गरीब घरों की कम उम्र की लड़कीओ और महिलाओं को फंसा रहे हैं और उन्हें विजिटर वीजा पर खाड़ी देशों में भेज कर बेच रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि जहां उनका शोषण किया जाता है। उन्हें घर या रेस्तरां में काम करने का झांसा दिया जाता है और 35 से 40 हजार वेतन का झूठा आश्वासन दिया जाता है। फिर वहां महिलाओं से अरबी में लिखे एक समझौते पर हस्ताक्षर करने को कहा जाता है। जिसका वे अनुचित लाभ उठा रहे हैं।   

ट्रैवल एजेंटों का एक बड़ा समूह ऐसे मामलो में संलिप्त है, जिसका नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों में फैला हुआ है। वतन लौटी लड़कियों ने बताया कि इनमें नेपाल और दूसरे देशों की महिलाएं भी हैं। जिससे साबित होता है कि यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय है। हैरानी की बात यह है कि इन महिलाओं को इराक जैसे देशों में भी भेजा जा रहा है। जहां जाना बहुत मुश्किल है। 

संत सीचेवाल ने दुखी भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए मदद करने में खाड़ी देशों में मौजूद भारतीय दूतावासों का विशेष तौर पर आभार जताया। उन्होंने सदन के माध्यम से विदेश मंत्रालय से इस गोरखधंधे में शामिल ट्रैवल एजेंटों की गतिविधियों पर नजर रखने और देश की महिलाओं/लड़कियों को विदेशों में बेचने वालों को कड़ी सजा देने का भी अनुरोध किया।  

No comments