ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में किन्नू तोड़ने के आरोप में आठवीं के छात्र को डंडों से पीटा ..

- पीड़ित बच्चे के परिवार ने ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में एक आठवीं कक्षा के छात्र को किन्नू तोड़ने के आरोप में दो लोगों ने डंडों से खूब पीट कर घायल कर दिया गया। जिसके बाद घायल छात्र को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जसपाल सिंह वासी गांव रूरल चंडीगढ़ बस्ती ने बताया कि वह गांव डेरा सैयदा के सरकारी मिडिल स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ्ता है। मंगलवार को जब वह स्कूल की छुट्टी होने पर घर लौट रहा था तो स्कूल से थोड़ा आगे उसके साथ ही पढ़ते बच्चे वहां एक हवेली में लगे किन्नू तोड़ने लगे। जिसे देखकर वह थोड़ा आगे जाकर खड़ा हो गया।  

इतने में वहां पर दो लोग आए। जिन्हें देखकर वह बच्चे जो किन्नू तोड़ रहे थे, वहां से भाग गए। और वहां उसको खड़ा देख उक्त लोगो ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसने बहुत कहा कि वह किन्नू नहीं तोड़ रहा था। लेकिन दोनों लोगो ने उसे खूब पीटा और घायल कर दिया।  

छात्र ने बताया कि उन लोगों ने उसे डंडों से पीटा। उसे पिटता देखकर वहां से गुजर रहे एक व्य​क्ति ने उनके चंगुल से छुड़वाया। वहीँ लड़के की माता ने कहा कि यदि उनके बच्चे की कोई गलती थी तो उन लोगों को हमें बताना चाहिए। इस तरह से मासूम बच्चे से मारपीट करनी गलत है। पीड़ित बच्चे के परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।  

थाना सुल्तानपुर लोधी के SHO लखविंदर सिंह कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है, वह सिविल अस्पताल में उपचाराधीन बच्चे के बयान कलमबद्ध कर आरोपियों के ​खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे।  

 

No comments