नगर निगम के 2 पूर्व कर्मिओ को 5-5 साल कैद ... ??
- विजिलेंस टीम ने वर्ष 2018 में 2 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ किया था क़ाबू
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के लुधियाना में माननीय अदालत ने वीरवार को नगर निगम के दो पूर्व कर्मिओ को 5-5 साल कैद और 10-10 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। इन कर्मचारियों को विजिलेंस टीम ने 2-2 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ क़ाबू किया था। आरोपिओ में एक टेक्नीशियन और एक पंप ऑपरेटर है।
सरकारी वकील AS आदीवाल के अनुसार विजिलेंस टीम ने 2018 में आरोपी अवतार सिंह टेक्नीशियन और चरणजीत सिंह पंप ऑपरेटर को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों जोन-D में काम करते थे। इनको 2 हजार रुपए रिश्वत लेते 11 जनवरी 2018 को काबू किया था।
जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता लाली ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। इन कर्मिओ ने बिजली बिल को माफ करवाने के बदले 4 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी, लेकिन 2 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था। आरोपी कर्मिओ ने शिकायतकर्ता लाली को ट्यूबवेल ग्रीन पार्क के नजदीक पैसे देने के लिए बुलाया था। उसी स्थान पर विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर इन्हे पकड़ लिया था।

(1).jpeg)













No comments