ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला निगम कर्मिओ की हड़ताल के चलते शहर में लगे कूड़े के ढेर, जनता परेशान .....

- निगम कमिश्नर के दफ्तर के बाहर AAP सरकार के खिलाफ हुई नारेबाजी    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल आज तीसरे दिन में प्रवेश कर गई है। जिसके चलते शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गये है। जिनसे जनता पारेशान है। कर्मिओ ने आज भी निगम कमिश्नर दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते हुए AAP सरकार और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है। कर्मिओ के प्रदेश उप प्रधान गोपाल थापर ने कहा कि कर्मिओ की हड़ताल में सोमवार से प्रदर्शन तेज किया जायगा। और शहर के विभिन्न बाज़ारो और क्षेत्रों में रोष मार्च भी निकला जायगा।  

बता दें कि 6 दिसंबर को नगर निगम कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का बिगुल बजाया था। और मांगे पूरी न होने तक निगम कमिश्नर के ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया था। कर्मियों की इस गतिविधि में शहर में सफाई व्यवस्था को भी पूरी तरह से ठप्प कर दिया गया। जिसके चलते शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर जनता की परेशानी का सबक बने हुए हैं। 

प्रदेश उपप्रधान गोपाल थापर ने कहा कि उनकी मुख्य 10 मांगो में आउटसोर्स पर काम कर रहे सफाई सेवक व सीवरमैनों को पक्का किया जाए। निगम में काम करते क्लर्क, कंप्यूटर आप्रेटर, फायर बिग्रेड, ड्राइवर, सेवादार, माली आदि को DC रेट पर तबदील करने सबंधी हाउस में प्रस्ताव डाला जाए। PF का जो बकाया है उसे भी जमा करवाया जाए।   

उन्होंने यह भी कहा कि  सभी कर्मचारियों को 10 तारीख तक वेतन देना यकीनी बनाया जाए। शहर का कूड़ा फेंकने के लिए जगह का प्रबंध किया जाए और शहर को साफ सुथरा रखने के लिए सफाई सेवकों को शहर में कूड़ा फेंकने के लिए प्वाइंट दिए जाएं। यूनियन नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाता तब तक कर्मिओ की हड़ताल जारी रहेगी।   

No comments