ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला सैनिक स्कूल में ऑप्सटेकल्स प्रतियोगिता ---- 500 कैडेट्स ने दिखाया दमखम ...

 - अलग अलग वर्ग में पटेल, टैगोर और नलवा हाउस विजेता घोषित

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला सैनिक स्कूल में ऑप्सटेकल्स (बाधा दौड़) की प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें करीब 500 कैडेट्स ने भाग लिया।  इसमें गर्ल्स कैडेट्स भी शामिल थी। इस प्रतियोगिता में राइट-वाॅल्ट, मंकी क्राॅव्ल, स्टेपिंग स्टोंस ,लो बैलेंस, वर्टिकल रोप, इन एंड आउट डिच, क्राॅव्ल ट्रेंच , डबल डिच,, हाई बैलेंस, वॉल क्लाइंबिंग , रैम्प क्राॅव्ल एंड टार्जेन स्वींग, जिग- जैग आदि कार्यक्रम शामिल था। जानकारी हो कि पूरा ऑप्सटेकल्स प्रारंभ  से लेकर अंत तक करीब  डेढ़ किमी की दूरी में निर्धारित था ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्या विंग कमांडर दीपिका रावत थी। इस दौड़ प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में जहाँ तिलक, पटेल, भगत, आजाद एंव सरोजिनी हाउस शामिल था।  वहीं जूनियर वर्ग में लाजपत, मोतीलाल, चितरंजन, टैगोर एवं सुभाष हाउस के कैडेट्स ने भाग लिया।  जबकि होल्डिंग हाउस की ओर से रंजीत और नलवा हाउस के प्रतियोगी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में उसी कैडेट्स को पुरस्कार मिला  जो सबसे कम समय में सारी बाधाओं/उलझनों को पार कर लिया। 

जानकारी हो कि सीनियर वर्ग में जहाँ पटेल हाउस प्रथम स्थान पर रहा वहीं जूनियर वर्ग में   टैगोर हाउस विजेता घोषित हुआ।  होल्डिंग हाउस में नलवा प्रथम स्थान पर रहा। विजेता हाउस के कैडेट्स को मुख्य अतिथि के द्वारा ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण - पत्र देकर उनके हौसलाफजाई की गई।

कार्यक्रम के अंत में सभी को संबोधित करती हुई मुख्य अतिथि विंग कमांडर दीपिका रावत ने शानदार प्रदर्शन के लिए सभी प्रतियोगियों को शाबाशी दी।

उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से कैडेट्स में लीडरशिप, टीमवर्क और कॉर्पोरेशन जैसे गुनों का विकास होता है । विशेष तौर पर एनडीए हेतु जब ‘एसएसबी ‘ होता है तब सफलता के लिए इन गुनों से बहुत लाभ मिलता है। इस मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी मेजर जेबीएस बेग सहित स्कूल परिवार उपस्थित था।


No comments