ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चैयरमेन का हड़ताली कर्मिओ से वादा ... ???

यूनियन नेताओ के साथ खुद जाकर CM मान से बैठक करवायेंगे और मांगे भी पूरी करवायेंगे   

- पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन कर्मिओ ने आज सुधार ट्रस्ट दफ्तर में किया प्रदर्शन, नारेबाजी  भी की    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

कपूरथला में पिछले 30 दिनों से कलम छोड हड़ताल पर चल रहे कपूरथला जिले के सभी क्लर्क साथियों ने आज नगर सुधार ट्रस्ट के दफ्तर पहुँच प्रदर्शन किया। और AAP सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। वहीँ प्रदर्शन का पता लगते ही ट्रस्ट के चेयरमैन गुरपाल सिंह इन्डियन ने मोके पर पहुँच हड़ताली कर्मिओ से वादा किया कि वह उनकी मांगो को मनवाने के लिए यूनियन नेताओ के साथ खुद जाकर CM मान से बैठक करवायेंगे। और मांगे भी मानवायंगे।  

पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब सरकार के वादे के उल्लंघन के कारण क्लर्क साथियों को अपनी सीट छोड़कर सड़कों पर आने को मजबूर किया जा रहा है। न तो सरकार अपने वादे के मुताबिक पुरानी पेंशन बहाल कर रही है और न ही वेतन आयोग की रिपोर्ट अनुसार बकाया दे रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनका हक नहीं देती तब तक संघर्ष जारी रहेगा।  

बता दे की हड़ताली कर्मचारियों द्वारा नगर सुधार ट्रस्ट परिसर में प्रदर्शन करने की खबर जब ट्रस्ट के चैयरमेन गुरपाल सिंह इंडियन मिली तो वह एक पारिवारिक समागम छोड़ दफ्तर पहुंचे और कर्मिओ से वादा किया कि वह उनके साथ खुद जाकर CM मान के साथ बैठक करवायेंगे और उनकी मांगे पूरी करवाएंगे।  

No comments