ब्रेकिंग न्यूज़

जरुरी सूचना ---- कपूरथला के इन क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद ... ??

- 11 केवी की चार फीडरों में जरुरी मुरम्मत के चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद       

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

पॉवरकाम विभाग के शहरी सब डिवीजन नं.1 कपूरथला के सहायक कार्यकारी इंजीनियर ने जानकारी देते हुए बताया कि 132 केवी सब स्टेशन कपूरथला से चलते 11 केवी आनंद अग्रवाल, 11 केवी संतपुरा, 11 केवी प्रीत नगर व 11 केवी मार्कफैड फीडरों की जरुरी मुरम्मत कल की जानी है।   

जिसके चलते 9 दिसंबर दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।  

जिससे सुल्तानपुर लोधी रोड, जैन सोलवेक्स, सिद्धू इंडस्ट्री, कृष्ण राइस मिल, नेट फोल्ड, रेल टेक सुल्तानपुर लोधी रोड, एचएस हंसपाल इंडस्ट्री, मोहल्ला प्रीत नगर, संतपुरा, कोटू चौंक, मोहल्ला शहरियां, दशमेश कालोनी, मेहताबगढ़, पुरानी जेल, लाहौरी गेट आदि क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।  

No comments