ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में 17 दिसंबर को आंखों का निशुल्क चेकअप कैंप होगा आयोजित, पढ़े कहाँ .. ??

- मानव सेवा समिति की ओर से लगाया जा रहा 27वां आंखों का निशुल्क चेकअप कैंप   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

कपूरथला की समाजसेवी संस्था, मानव सेवा समिति की ओर से हर साल की तरह इस साल भी 27वां आंखों का मुफ्त चेकअप व आप्रेशन कैप 17 दिसंबर दिन रविवार को स्थानीय मंडी जंज घर सर्कूलर रोड नजदीक जामा मस्जिद कपूरथला में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगाया जा रहा है। यह फैसला मानव सेवा समिति के प्रधान ब्रिज भूषण मुदगल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।  

बैठक दौरान समिति के उपप्रधान हरमिंदर सिंह अरोड़ा ने बताया कि इस कैंप में डोगरा आई अस्पताल के डॉ. निरभै डोगरा अपनी टीम के साथ मरीजों की आंखों का चेकअप करेंगे। इसके साथ ही जरुरतमंद मरीजों को दवाईयां भी मुफ्त दी जाएंगी। वहीँ चेकअप उपरांत जरुरतमंद मरीजों के आप्रेशन भी मुफ्त किए जाएंगे।   

उन्होंने समूह शहर निवासियों से अपील की है कि वह इस कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाए। इस मौके कैंप का पोस्टर भी रिलीज किया गया। इस अवसर पर सचिव भास्कर रेखी, कोषाध्यक्ष विजय भंडारी, हरिंदरजीत सिंह, गोपाल किशन अरोड़ा, विकास खन्ना, प्रणव अरोड़ा, नंदीश मुदगल, आशीष अरोड़ा के अलावा अन्य मौजूद थे। 

No comments