ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने लूट की योजना बनाते 3 को किया गिरफ्तार, 2 फरार ....

- 2 देसी कट्टे, दो कारतूस, 500 लीटर ट्रांसफार्मर तेल, बाइक व ​स्विफ्ट कार बरामद  

- सिटी थाना में आरोपियों के ​खिलाफ FIR दर्ज, चार तेल चोरी के मामले सुलझाने का पुलिस ने किया दावा   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला CIA स्टाफ की पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए एक लुटेरा गेंग के 3 लुटेरों को काबू किया है। और एक दिन पहले ही दर्ज हुए बिजली ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की 4 वारदातों सुलझाने का दावा किया है। CIA ट्रीम ने  जहां फुर्ती दिखाते हुए तीन आरोपियाें को गिरफ़्तार किया है, वहीं दो आरोपी मोके से पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे है। पुलिस ने काबू किये आरोपिओ से 2 देसी कट्टे, 2 कारतूस, एक बाइक व एक ​स्विफ्ट कार भी बरामद की है। जबकि आरोपिओ दवारा अलग-अलग जगह से चुराया ट्रांसफार्मराें के तेल की 500 लीटर की खेप भी पकड़ी है। 

CIA स्टाफ इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि 6 दिसंबर को ASI हरवंत सिंह पुलिस टीम के साथ कांजली रोड पर राधा स्वामी सत्संग घर के नजदीक मौजूद थे। इस दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी वासी गांव मिट्ठा हाल वासी भुलाना, तरसेम सिंह वासी सैदोवाल, हैप्पी पुत्र अरजन वासी मोहल्ला मेहताबगढ़, निक्कू वासी सैदोवाल और अर्श उर्फ दाना वासी मेहताबगढ़ मिलकर लूटपाट करते हैं। जिनके पास एक ​स्विफ़्ट कार और एक बाइक है। इन वाहनों पर यह लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।   

इसके अलावा यह गिरोह खेतों में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से तेज और अन्य सामान भी चुराते हैं। इनके पास असलहा व तेजधार ह​थियार भी है। और सभी इस समय कांजली रोड पर जंगल में छिपकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। ASI हरवंत सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ जंगल में द​बिश देकर हरप्रीत सिंह, तरसेम सिंह उर्फ तोरी और हैप्पी पुत्र अरजन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि निक्कू व दाना पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग गए।  

जरनैल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 2 देसी कट्टे, 2 कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपिओ के ​खिलाफ थाना सिटी में वि​भिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर पूछताछ की तो इनकी निशानदेही पर अलग-अलग जगह से चुराया हुआ 500 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल भी बरामद किया और कार व बाइक को कब्जे में ले लिया। 

जरनैल सिंह ने बताया कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने 6 दिसंबर को ही थाना ढिलवां, थाना सदर, थाना सिटी और थाना कोतवाली में दर्ज हुई तेल चोरी की वारदातें सुलझ गई हैं। फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।   

No comments