ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला निगम कर्मचारिओ की दूसरे दिन भी हड़ताल, शहर में लगे कूड़े के ढेर ....

- निगम कमिश्नर के दफ्तर के बाहर AAP सरकार के खिलाफ हुई नारेबाजी    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला नगर निगम कर्मचारियों की आज दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही है। इनकी हड़ताल का असर शहर  में देखने को मिल रहा है। कियोंकि शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गये है। आज भी कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने AAP सरकार और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। वहीँ इस हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प की हुई है।

वही धरने पर बैठे कर्मिओ के प्रदेश उपप्रधान गोपाल थापर ने कहा कि उनकी मुख्य 10 मांगो में आउटसोर्स पर काम कर रहे सफाई सेवक व सीवरमैनों को पक्का किया जाए। निगम में काम करते क्लर्क, कंप्यूटर आप्रेटर, फायर बिग्रेड, ड्राइवर, सेवादार, माली आदि को DC रेट पर तबदील करने सबंधी हाउस में प्रस्ताव डाला जाए। PF का जो बकाया है उसे भी जमा करवाया जाए।   

उन्होंने यह भी कहा कि  सभी कर्मचारियों को 10 तारीख तक वेतन देना यकीनी बनाया जाए। शहर का कूड़ा फेंकने के लिए जगह का प्रबंध किया जाए और शहर को साफ सुथरा रखने के लिए सफाई सेवकों को शहर में कूड़ा फेंकने के लिए प्वाइंट दिए जाएं। यूनियन नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाता तब तक कर्मिओ की हड़ताल जारी रहेगी।     

No comments