ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 4 पदों के लिए 8 उमीदवार मैदान में ....

- एडवोकेट पीयूष मनचंदा ने उप प्रधान पद के लिए भरे नामांकन   

- रिटर्निंग ऑफिसर बोले --- नामांकन प्रकिर्या के अंतिम दिन 4 वकीलों ने दाखिल किये नामांकन, 15 को होंगे चुनाव     

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

कपूरथला जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव प्रकिर्या के दूसरे दिन आज 3 और उमीदवार वकीलों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये है। इसकी पुष्टि रिटर्निंग अधिकारी S.S. मल्ही तथा टीम के सदस्य अनुज आनंद ने करते हुए बताया कि आज नामांकन के अंतिम दिन 4 उम्मीदवारों दवारा नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अब प्रधान, उप प्रधान, जॉइंट सेक्रेटरी और सेक्ट्री पद के लिए 8 उमीदवार मैदान में हैं।   

  आनंद ने यह भी बताया कि चुनाव पर्किर्या को सम्पूर्ण करवाने के लिए तीन सदस्यों टीम गठित की गई है, जिसमे एसएस मल्ही, अनुज आनंद और मुनीश लूथरा शामिल है। अनुज ने कहा कि बार के चुनाव लगभग 253 सदस्य मतदान कर अपने प्रतिनिधियों को चुनेगे। RO एसएस मल्ही, एडवोकेट अनुज आनंद और एडवोकेट मुनीष लूथरा ने बताया कि आज करनपाल सिंह चड्ढा ने अध्यक्ष पद के लिए, पियूष मनचंदा उप प्रधान पद के लिए, जॉइंट सेक्रेटरी के लिए एडवोकेट कमलजीत सिंह और दीपिका शीतल ने सचिव पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। 

जबकि कल पहले दिन एडवोकेट सुरेश कालिया और राजबीर सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए, एडवोकेट परमजीत कौर काहलों ने उपाध्यक्ष पद के लिए और सतिंदर पाल सिंह खिंडा ने सचिव पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसके बाद अब प्रधान, उप प्रधान और सेक्ट्री पद के लिए 7 उमीदवार मैदान में हैं।  

बता दें कि सचिव पद के लिए उम्मीदवार एडवोकेट पियूष मनचंदा पहले भी जिला बार एसोसिएशन के सचिव रहे है। और चर्चा यह भी है कि पियूष मनचंदा ने सचिव पद की जिम्मेवारी को बखूबी निभाते हुए कार्य किया था।   

रिटर्निंग अधिकारिओ की कमेटी ने कहा कि नामांकन पत्र वापस लेने की तारीख 11 दिसंबर है। जबकि 8 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी और उसी दिन अंतिम सूची नोटिस बोर्ड पर लगा दी जायेगी। और मतदान 15 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगा।   


No comments