कपूरथला के बाजारों में अवैध कब्जो पर निगम का एक्शन ...
- बाजारों में अवैध कब्जो में पड़ा सामान निगम टीम ने किया जब्त, 25 से अधिक दुकानदारों को दी चेतावनी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला शहर के बाज़ारो में अवैध कब्जो की भरमार के चलते देर शाम निगम की टीम ने एक्शन करते हुए अवैध कब्जो को मुक्त करवाया है। और दुकानों की हद से बाहर पड़े सामान को जब्त किया गया है। हालाँकि कुछ दुकानदारों दवारा निगम टीम के मिकल जाने के बाद फिर सामान रख लिया गया।
इस कार्यवाही की पुष्टि करते हुए इंस्पेक्टर भजन सिंह ने बताया कि अवैध कब्जे किये दुकानदारों को कई बार चेतावनी दी गई थी। लेकिन फिर भी कोई असर नहीं हुआ। इसलिए आज PCR टीम को साथ लेकर एंटी इंक्रोचमेंट ड्राइव चलाई गई। जो कि आगे भी जारी रहेगी। उन होने यह भी बताया कि 25 से अधिक दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई है।
बता दें कि कपूरथला शहर के बाजारों में अवैध कब्जों की भरमार को लेकर होने वाले भीड़ तथा आने जाने में लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए निगम कमिश्नर अनुपम कलेर के आदेश पर आज देर शाम नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट जतिंद्र मोहन शर्मा की निगरानी में 15 सदस्यों की टीम ने शहर के मुख्य बाजारों श्री सत्यनारायण बाजार, सदर बाजार, सब्जी मंडी, बस स्टेण्ड रोड तथा उसके आसपास के बाजारों में एंटी एंक्रोचमेंट ड्राइव चलाई गई। जिसमें दुकानों से बाहर पड़े सामान को निगम की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान निगम टीम के साथ PCR टीम भी मौजूद थी।
निगम इंस्पेक्टर भजन सिंह ने बताया कि शहर के बाजारों में अवैध कब्ज को लेकर कई बार दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। अवैध कब्जो को लेकर निगम समय समय पर कार्यवाही करती रहती है। उन्होंने यह भी बताया कि निगम द्वारा कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
















No comments