CM के आदेश ---- नशे के खिलाफ पुलिस अपनाए सख्त रवैया ...
- CM भगवंत मान ने सभी जिलों के DC - SSP और कमिश्नरों के साथ की मीटिंग
- प्रदेश की जैलो में गैंगस्टरों दवारा प्रयोग किये जा रहे मोबाइल को रोकने संबंधी सख्त कदम उठाने को कहा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में नशे को लेकर अब CM मान एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने आज DGP गौरव यादव भी मौजूदगी में सभी जिलों के DC, SSP और पुलिस कमिश्नरों के साथ एक विशेष बैठक की। जिसमें नशे व लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर सभी अधिकारियों को सख्त रवैया अपनाने के आदेश दिए है। और बीते दिनों पुलिस की उपलब्धियां पर चर्चा भी की है।
CM मान ने सभी पुलिस कमिश्नरों और SSP को बैठक में नशे के खिलाफ आर-पार की लड़ाई तेज करने को कहा वहीँ नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सख्ताई करने के आदेश दिए हैं। सभी अधिकारियों को छोटे से छोटे नशा तस्कर पर भी सख्त कार्यवाही करने को कहा है।
CM मान ने सभी कमिश्नर और SSP को अपने-अपने जिलों में गांव-गांव जाकर मुलाकात करने के लिए कहा। और जनता की परेशानियां सुन उन्हें प्रमुखता से हल करने के लिए भी कहा है। उन्होंने बिना किसी दबाव के दलेरी से काम करने के लिए उत्साहित किया है ताकि प्रदेश के 3 करोड़ लोग महफूज रह सके।
CM मान ने नशे के अलावा फिरौती के मामलों पर खास ध्यान देने की बात कही है। फिरौती के नैक्सस के अलावा जेलों में बैठे गैंगस्टरों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए भी प्लानिंग करने की बात कही। और प्रदेश की जैलो में गैंगस्टरों दवारा प्रयोग हो रहे मोबाइल को रोकने हेतु सख्त कदम उठाने के आदेश दिए है।

~3.jpeg)













No comments