कपूरथला निगम कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ....??
- निगम कमिश्नर के दफ्तर के बाहर जमकर हुई नारेबाजी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में आज से नगर निगम कर्मचारियों ने प्रशासन की गैर जिम्मेदाराना नीतियों तथा अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन तक हड़ताल का बिगुल बजा दिया है। और आज से कमिश्नर के दफ्तर के बाहर बैठ कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर AAP सरकार और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। निगम कर्मिओ की इस हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प कर दी गई है। यह भी बताने योग्य है कि जुलाई माह में भी कर्मी अपनी मानगो के लेकर हड़ताल पर गए थे।
वही धरने पर बैठे कर्मिओ को सम्बोधन करते हुए प्रदेश उपप्रधान गोपाल थापर ने कहा कि उनकी मुख्य 10 मांगो में आउटसोर्स पर काम कर रहे सफाई सेवक व सीवरमैनों को पक्का किया जाए। निगम में काम करते क्लर्क, कंप्यूटर आप्रेटर, फायर बिग्रेड, ड्राइवर, सेवादार, माली आदि को DC रेट पर तबदील करने सबंधी हाउस में प्रस्ताव डाला जाए। PF का जो बकाया है उसे भी जमा करवाया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी कर्मचारियों को 10 तारीख तक वेतन देना यकीनी बनाया जाए। शहर का कूड़ा फेंकने के लिए जगह का प्रबंध किया जाए और शहर को साफ सुथरा रखने के लिए सफाई सेवकों को शहर में कूड़ा फेंकने के लिए प्वाइंट दिए जाएं। यूनियन नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाता तब तक कर्मिओ की हड़ताल जारी रहेगी।
- क्या कहती है निगम कमिश्नर ....
वहीं दूसरी तरफ इस हड़ताल को लेकर निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने बताया कि कर्मचारियों की लगभग सभी मांगे मानी जा चुकी है। सिर्फ एक मुख्य मांग कर्मियों की भर्ती को लेकर है। उसमें भी जब बीते समय में सफाई सेवकों की भर्ती का प्रस्ताव जारी किया था। तो न ही यूनियन नेताओ ने उसको मना और न ही हाउस ने उसको सहमति दी थी।















No comments