ब्रेकिंग न्यूज़

- पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन की हड़ताल --- AAP सरकार के खिलाफ की नारेबाजी ...

- पुरानी कचहरी के बाहर यूनियन के झंडो के साथ जोरदार नारेबाजी   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

कपूरथला में पिछले 28 दिनों से कलम छोड हड़ताल पर चल रहे कपूरथला जिले के सभी क्लर्क साथियों ने बुधवार को सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। 

जिलाध्यक्ष संगत राम के नेतृत्व में जिले के सभी सरकारी विभागों के क्लर्क साथियों के साथ जिला खजाना कार्यलय के बाहर रैली की और पुरानी कचहरी के बाहर यूनियन के झंडो के साथ जोरदार नारेबाजी की।  

पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब सरकार के वादे के उल्लंघन के कारण क्लर्क साथियों को अपनी सीट छोड़कर सड़कों पर आने को मजबूर किया जा रहा है। न तो सरकार अपने वादे के मुताबिक पुरानी पेंशन बहाल कर रही है और न ही वेतन आयोग की रिपोर्ट अनुसार बकाया दे रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनका हक नहीं देती तब तक संघर्ष जारी रहेगा।  

No comments