ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ एक को लगी गोली ... ??

 - लुटेरों ने कल रात ग्रोथ सेंटर में 25 हजार की लूट की वारदात को दिया था अंजाम  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

पंजाब के बठिंडा में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। इस मुठभेड़ में में एक लुटेरे को गोली भी लगी है, जिसको इलाज के लिए बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। और पुलिस सुरक्षा के बीच उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना ग्रोथ सेंटर के नजदीक हुई है और लुटेरों ने CIA-1 की टीम पर गोलियां चलाई थीं।  

थाना सदर के SHO हरविंदर सिंह के अनुसार घायल लुटेरे की पहचान परविंदर सिंह के तौर पर हुई है। जिसके खिलाफ पहले भी लूट के कई मामला दर्ज हैं। रविवार की रात ग्रोथ सेंटर में कुछ लोगों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। और लगभग 25 हजार रुपए लूटकर लुटेरे फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपी से 12 बोर की एक देसी पिस्टल भी बरामद की है।  

सोमवार को पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर रेड के लिए पहुंची। जब पुलिस रेड करने के लिए गई तो लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक लुटेरे को गोली लग गई। जिसे काबू कर। लिया गया हैं। सूत्रों की माने तो इस सम्बन्धी पुलिस अधिकारी विस्तार पूर्वक खुलासा प्रेस वार्ता में करेंगे।   

No comments