कपूरथला में 700 एकड़ भूमि की एकत्रित की गई लाखो रुपए की पराली को लगी आग ---
- घटना में गांठो से भरी दो ट्रॉलियाँ, पानी की टंकी सहित काफी सामान हुआ जलकर राख
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र के गांव जब्बोवाल में आज सुबह बड़ी मात्रा में एकत्रित की गई पराली की गांठो को अचानक आग लगने की घटना घाटी है। जिसमें पराली से भरी दो ट्रॉली, एक पानी की टंकी सहित अन्य सामान भी चल कर खाक हो गया। हालांकि आग लगने का कारण मालूम नहीं हो सका है। लेकिन आग लगने की सूचना के बाद पुलिस और फायर बिर्गेड की टीम मोके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। इसकी पुष्टि SHO सुल्तानपुर लोधी लखविंदर सिंह ने भी की है।
मिली जानकारी के अनुसार सुलतानपुर लोधी के गांव नसीरपुर वासी किसान रणजीत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह ने पराली को संभालने और उसके उपयोग के लिए काम करते हुए गांव जब्बोवाल में एक स्थान पर पराली का स्टॉक रखा हुआ था। जिसमें लगभग 700 एकड़ भूमि की पराली की गांठे बनाकर रखी हुई थी। जो कि डिमांड के अनुसार बेचने का काम करता था। इस स्टॉक कोआज सुबह सवेरे अचानक आग लग गई। जिसमें पराली की गांठो से भरी दो ट्रालियां, पानी की टंकी तथा अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद ASI लखवीर सिंह की टीम और फायर बिर्गेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में गांव वासिओ ने भी सहयोग दिया।
पीड़ित किसान रणजीत सिंह ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा है कि इस आग की घटना में उनका हजारों रुपए का नुकसान हो गया है। उन्होंने कर्जा लेकर लगभग 700 एकड़ भूमि की पराली खरीद कर गांठे बनाकर रखी हुई थी। जो आज आग लगने से राख हो गई। रणजीत सिंह ने प्रशासन से आर्थिक सहायता करने की अपील की है।















No comments