कपूरथला के स्प्रिंगडेल्स स्कूल में वार्षिक समारोह --- भंगड़ा और गिद्दा ने सभी का मन मोहा ...
- छात्रों के शैक्षणिक विकास के लिए स्कूल स्टाफ दवारा की गई मेहनत और बच्चो की प्रस्तुति की सराहना की
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के स्प्रिंगडेल्स स्कूल में पुरस्कार वितरण और वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे स्कूली बच्चो ने कई तरह के सांस्कृतिक और पंजाबी विरसे से जुड़े कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया। समारोह का संचालन प्रिंसिपल दीपाली नंदा के कुशल मार्गदर्शन में किया। इस आयोजन में डॉ. अमनदीप सिंह और डॉ. रागिनी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। और मिस मालविंदर गिल और डॉ. सौरभ उप्पल सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीँ एडवोकेट रजत नंदा (पूर्व महासचिव जिला बार एसोसिएशन कपूरथला) अध्यक्ष गवर्निंग बॉडी ने समारोह की अध्यक्षता की।
स्प्रिंगडेल्स स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में में पंजाब की समृद्ध संस्कृति की नाटय रूप से प्रस्तुति की गई। स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा लोक गीत, लोक नृत्य, शबद, गीत एवं अन्य नृत्य प्रस्तुत किये गये। यह शो लाइव भी चलाया गया। और मुख्य अतिथियों द्वारा मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर से सम्मानित किया। और मेघावी बच्चो को उत्साहित किया।
स्कूल की प्रिंसिपल दीपाली नंदा ने पिछले और वर्तमान वर्ष 2023 की स्कूल रिपोर्ट पढ़ कर जानकारी दी। और अगले वर्षों के लिए शैक्षिक रोडमैप के बारे में अपना दृष्टिकोण और मिशन साझा किया। उन्होंने छात्रों के शैक्षणिक विकास के लिए स्कूल स्टाफ की कड़ी मेहनत और प्रयासों की सराहना की और समारोह को सफल बनाने के प्रयासों की भी सराहना की। समारोह में सभी अभिभावकों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने बड़े उत्साह और जोश के साथ इसका आनंद उठाया। शहर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी समारोह में भाग लिया और छात्रों को समग्र और सर्वांगीण विकास देने के लिए स्कूल के प्रयासों की सराहना की।
इस आयोजन में स्कूल बोर्ड के सदस्य संजीव कुमार, कनिका नंदा देब, रजनीश मोहिंदरा, अनुज आनंद और पीयूष मनचंदा के साथ विशेष अतिथि डेमीरा लिली देब, देबब्रत देब, कृष्ण लाल जग्गा, कमलेश जग्गा, धर्मपाल महाजन, दलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह भट्टी, दमनजोत सिंह, मनु उपस्थित थे।
स्कूल शिक्षक रजनी चोपड़ा, ईशा वर्मा, डेजी सूद, पिंकी सभरवाल, हरिंदर कौर, सरबजीत कौर, अर्चना मौर्य, कुलबीर कौर, रजनी शरण, रोली, सिमरनजीत कौर, पूजा सहगल, अमनदीप कौर, चांद कुमार, शुभम, प्रीति शर्मा, करणप्रीत कौर , उमा, डिंपल, रिया, ज्योति सोइन, किरण शर्मा और जशनप्रीत कौर ने समारोह की तैयारी की। रितिका मदान डांस एंड फिटनेस स्टूडियो की रितिका मदान द्वारा भी छात्रों का मार्गदर्शन किया गया। एडमिन स्टाफ अजय कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ सहयोग किया।



















No comments