ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में रिटायर्ड बैंक कर्मी की हत्या, पुलिस जांच में जुटी ...

- चोरी की नियत से घुसे थे हत्यारो, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला        

कपूरथला के गांव दयालपुर में देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने एक रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे DSP भुलत्थ और सुभानपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला के शवग्रह में रखवा दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए DSP भारत भूषण सैनी बताया कि घटना स्थल से लगता है कि मर्तक के घर में चोरी की नियत से घुसे अज्ञात लोगो ने हत्या की है। फ़िलहाल मामले की जांच शुरू कर दिया दी है।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलवंत सिंह 76 वर्ष गांव दयाल पुर में अकेला रहता था। उसकी पत्नी का देहांत हो चूका था और वह कुछ वर्ष पहले कोऑपरेटिव बैंक से रिटायर्ड हुआ था। उसके दो बच्चे विदेश में रहते है। देर रात कुछ अज्ञात लोग उसके घर में घुसे और उसकी हत्या कर दी। घटना स्थल पर मौजूद DSP भारत भूषण सैनी ने बताया कि मृतक की पहचान बलवंत सिंह के रूप में हुई है।

उन्होंने यह भी बताया कि मौके पर प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि अज्ञात हत्यारे घर में चोरी की नीयत से घुसे थे। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। और गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है।  

No comments