ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला AAP नेता का शव ....

 - दे रात कार में मिले शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने की जांच शुरू   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

पंजाब के कपूरथला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक AAP नेता का शव एक कार में मिलने की खबर है। थाना भुलत्थ पुलिस को सूचना मिलने के बाद उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए भुलत्थ के SHO हरजिंदर सिंह ने बताया कि घटना स्थल के नजदीक CCTV खंगाले जा रहे है। और मृतक की पहचान सुखबीर सिंह वासी गांव गिल जालंधर के रूप में हुई है।   

मिली जानकारी के अनुसार AAP नेता सुखबीर सिंह बीते दिन गांव डल्ला, सुल्तानपुर लोधी में किसी परिचित की शादी में शामिल होने के लिए गया था। मगर देर रात भुलत्थ के नजदीक उसकी कार ( PB-33-E-0944 ) में सुखबीर सिंह का शव बरामद मिला है। घटना की सूचना मिलते ही थाना भुलत्थ की पुलिस जांच के लिए पहुंच गई थी। 

थाना भुलत्थ के SHO हरजिंदर सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे किसी राहगीर ने देखा कि उक्त व्यक्ति की कार रोड के नीचे उतरी हुई है। नजदीक जाकर देखा तो कार खेतों की ओर कच्चे रास्ते पर उतरी हुई थी और कार में एक व्यक्ति बेसुध बैठा था। जिसके बाद राहगीरों द्वारा सुखबीर का फोन खंगाला गया और उसके घर फोन पर सुचना दी।   

SHO हरजिंदर सिंह ने यह भी बताया कि राहगीर सुखबीर को अस्पताल ले गए। जहां ड्यूटी डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल AAP नेता की मौत का कारण नहीं पता चल सका है। और मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का कोई निशान नहीं था। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल पाएगा।  

No comments