कपूरथला में नाबालिक लड़की के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज .....
- पेट फूलने पर खुला भेद, तो आरोपी जान से मारने की देने लगा धमकियां, पास्को एक्ट तहत केस दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के सुलतानपुर लोधी क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की से उसके चचेरे भाई द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी चचेरा भाई सात-आठ माह से 15 साल की नाबालिग बहन से ही संबंध बनाता रहा।
इस दुराचार की पोल उस समय खुली जब नाबालिग के पेट में दर्द रहने के साथ-साथ फूलने लगा । पहले तो बच्ची डर के मारे कुछ नहीं बताया, लेकिन माता-पिता की ओर से कड़ाई से पूछने पर उसने सारी बात बता दी, जिसके बाद अभिभावकों की शिकायत पर थाना सुल्तानपुर लोधी में आरोपी के खिलाफ रेप, पास्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
जानकारी अनुसार पुलिस को दिए बयान में एक महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं और छोटी बेटी 15 साल की है और सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी, लेकिन कुछ अर्से पहले उसने स्कूल जाना बंद कर दिया। उसने बताया कि काफी दिन से उसकी बेटी के पेट में दर्द रहने लगा और उसका पेट भी फूला-फूला नजर आ रहा था। इस पर जब उसने उससे इस बारे में कई बार पूछा तो उसने किसी भय की वजह से कुछ नहीं बताया। लेकिन जब उससे कड़ाई से पूछा तो उसने बताया कि केशवजीत सिंह वासी मोठांवाल पिछले सात-आठ माह से डरा-धमकाकर उससे शारीरिक संबंध बना रहा है। इसी वजह से उसका पेट फूल गया है।
इतना सुनते ही अभिभावकों के पांव से जमीन खिसक गई। महिला ने बताया कि जब उसने केशवजीत सिंह से पूछा कि तू तो शरीके में उसका भतीजा लगता है और तूने मेरी बेटी के साथ गलत काम क्यों किया तो वह माफी मांगने लगा। इस पर उसने उसे कहा कि तेरी गलती माफी के लायक नहीं है। इस पर केशवजीत सिंह कहने लगा कि यदि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा।
महिला की शिकायत के बाद थाना सुल्तानपुर लोधी में केशवजीत सिंह उर्फ केशी के खिलाफ रेप, पास्को एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी SI प्रदीप कौर ने कहा कि पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। एक-दो दिन में रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि लड़की कितने माह की गर्भवती है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

~5.jpeg)











No comments