ढिल्लों ब्रदर्स मामले में इंस्पेक्टर नवदीप सिंह सहित तीनो आरोपियों को झटका .....
- कपूरथला की माननीय अदालत ने तीनों आरोपिओ की याचिका को किया रद्द
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
पंजाब के कपूरथला में गोइंदवाल पुल से जालंधर के ढिल्लों ब्रदर्स मानवजीत और जश्नबीर द्वारा दरिया में छलांग लगाकर सुसाइड मामले में वांटेड इंस्पेक्टर नवदीप सिंह, ASI बलविंदर सिंह और महिला कॉन्स्टेबल जगजीत कौर को आज अदालत ने बड़ा झटका दिया है। फरार चल रहे तीनो आरोपिओ की अग्रिम जमानत याचिका एडीशनल सेशन जज कपूरथला अजायब सिंह की अदालत ने रद कर दिया है। अब जमानत के लिए तीनों के पास मात्र पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रास्ता ही बचा है।
इस मामले में पहले 19 सितंबर को सुनवाई थी, लेकिन कोई फैसला नहीं हो पाया था। अदलात ने जमानत याचिका पर विचार से पहले पुलिस से रिकार्ड तलब किया था। साथ ही आदेश दिए थे कि रिकार्ड देखने के बाद 21 सितंबर को अग्रिम जमानत पर फैसला होगा। आज एडिशनल सेशन जज अजायब सिंह की अदालत ने पुलिस रिकार्ड देखने के बाद तीनों को जमानत देने से इनकार कर दिया है।
बता दें कि तीनों पुलिस मुलाजिम इंस्पेक्टर नवदीप सिंह, थाने का तत्कालीन मुंशी ASI बलविंदर सिंह और महिला कॉन्स्टेबल जगजीत कौर एक महीने से ढिल्लों भाइयों मानवजीत और जश्नबीर के सुसाइड केस में फरार चल रहे हैं। ढिल्लो ब्रदर्स के परिवार का आरोप है कि दोनों भाइयों ने थाने में तीनों मुलाजिमों की तश्द्दत से तंग आकर गोइंदवाल साहिब में पुल से ब्यास दरिया में छलांग लगी दी थी।

~4.jpeg)











No comments