फेसबुक पर महिला ने एक युवक से दोस्ती कर ठगे 5 लाख ...
- लंदन बुलाने के लिए वीजा के नाम पर 5 लाख ठगे, अब सभी मोबाइल नंबर किए बंद
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के डेरा बाबा नानक वासी एक युवक से एक महिला द्वारा फेसबुक पर दोस्ती कर 5 लाख रूपए की ठगी करने की खबर है। आरोपी महिला ने युवक को लंदन ले जाने का झांसा देकर रुपए लिए और उसके बाद महिला ने अपने सभी फोन नंबर बंद कर दिए हैं। वही पीड़ित युवक की शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
डेरा बाबा नानक के गांव पंखोंके टाहली साहब वासी राजा मसीह ने बताया कि विदेश जाने की चाह में फेसबुक पर उसकी एक विदेशी लड़की के साथ बातचीत शुरू हुई थी। महिला ने यह भी बताया कि वह काफी समय से लंदन में रह रही है।
दोनों के बीच बातों बातों में दोस्ती हो गई और बात शादी तक पहुंच गई। महिला ने कहा कि उसे लंदन बुला लेगी इसके लिए उसके दस्तावेज चाहिए जिसके बाद कहा गया कि भारत आकर उसे वहां से ले जाएगी। आरोपीय महिला ने यह भी कहा कि उसका एक दोस्त आएगा उसे 5 लाख दे दे। इसके बाद वह उसके लिए भारत से वीजा ले लेगी।
पीड़ित युवक ने आरोपी महिला की बातों में आकर महिला के दोस्त को पैसे दे दिए पैसे देने के लिए कार में एक युवक अपने दो साथियों के साथ आया था। जिसके बाद पीड़ित वहां से घर लौट आया। पीड़ित ने घर लौटकर जब दोबारा लड़की को कॉल किया तो उसके सभी फोन नंबर बंद थे। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

.jpeg)











No comments