ब्रेकिंग न्यूज़

दोआबा के दम्पति की अश्लील वीडियो वायरल मामले में एक महिला गिरफ्तार ...

- एक व्यक्ति ने सामने आकर बताया कि उनके नाम से वायरल हो रही विडिओ फेक   

15 दिन पहले एक ब्लैकमेलर महिला ने एक व्यक्ति को फोन पर विडिओ वायरल करने की दी थी धमकी  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो पंजाब    

पंजाब के दोआबा से संबंधित दम्पति की अश्लील विडिओ वायरल मामले में जालंधर के एक व्यक्ति ने सामने आकर विडिओ को फेक बताया है। और पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने एक महिला को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार भी किया है।   

जालंधर के ACP सेंट्रल निर्मल सिंह ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति ने पुलिस थाना डिवीजन नंबर 4 में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक महिला द्वारा ब्लैकमेल करते हुए पैसे मांगने की शिकायत की थी।  

व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा कि यह फेक वीडियो हैं। यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर बनाई गई है। उसने कहा कि उन्हें 15 दिन पहले एक ब्लैकमेलर महिला का फोन आया था। उसने धमकी दी थी कि यदि उसके बैंक खाते में पैसे न डाले तो वीडियो को वायरल कर देगी। जब उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी।   

पुलिस ने वीडियो कहां से वायरल हो रहा है यह पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद से एक महिला का पता लगाया है। साइबर सेल ने सर्विलांस पर IP एड्रेस के सहारे पता लगाया कि जालंधर की ही एक महिला कपल को अश्लील वीडियो भेज कर ब्लैकमेल कर रही थी। ACP ने कहा कि पुलिस ने तुरंत जाल बिछा कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। और महिला से पूछताछ की जा रही है।   

No comments