कपूरथला के सिविल अस्पताल में चोरों ने हजारों रुपए का सामान चुराया ...
- कई विभागों के दरवाजे - खिड़कियां तोड़ AC के तांबे के पाइप, टूटियां व अन्य सामान --- DHO
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला के सिविल अस्पताल परिसर में कई दफ्तरों के दरवाजे खिड़किया तोड़ कर अज्ञात चोरो ने हज़ारो रुपए के सामान पर हाथ साफ किया है। चोरी की घटना का तब मालूम हुआ जब सुबह ड्यूटी पर आये कर्मिओ ने दरवाजे खिड़किया टूटे हुए देखे। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजीव पराशर दवारा पुलिस को सूचना देने के उपरांत थाना सिटी -2 अर्बन एस्टेट पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।
बता दे कि सिविल अस्पताल कपूरथला में आये दिन बाइक चोरी की बढ़ रही घटनाओ तथा अस्पताल में लगे कीमती सामान पर चोरों द्वारा हाथ साफ करने का सिलसिला जारी है। हालांकि पुलिस के सुरक्षा के दावे भी बरकरार है। लेकिन इन घटनाओ से परतीत होता है कि चोर बेखौफ है। इसी क्रम में बीती रात सिविल अस्पताल के विभिन्न विभागों को निशाना बनाते हुए चोरो ने सिविल सर्जन ऑफिस, DHO ऑफिस, ट्रेनिंग हाल व DIO ऑफिस के दरवाजे खिड़किया तोड़कर हजारों रुपए के समान चुराया है।
इस बात की जानकारी देते हुए DHO डॉ राजीव पराशर ने बताया कि जब वह सुबह ऑफिस आये तो देखा कई दरवाजे खिड़किया टूटी हुई थी। और पानी के पाइप, AC के गैस पाइप, बाथरूम से नल व लोहे के पाइप, ऑफिस के कागजात व अन्य सामान चोरी हुआ है। जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी कई बार हुई चोरी की घटना के बारे पुलिस को सूचित किया जाता रहा है। आज भी SSP कपूरथला को एक शिकायत सिविल सर्जन की तरफ से भेजी जा रही है।
थाना सिटी -2 SHO बलजिंदर सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल में हुई चोरी की घटना के संबंध में पुलिस टीम जांच कर रही है। और सिविल में लगे CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

~2.jpeg)











No comments