कपूरथला के इस क्षेत्र में 2 पेट्रोल पंप पर हज़ारो की लूट, लुटेरों में एक पुलिस वाला ....
- पांच बाइक सवारों ने गांव ताशपुर में 25 हजार व मेवा सिंह वाला में 5 हजार लूटे, लुटेरा पुलिस कर्मी काबू
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में बाइक सवार लुटेरों ने 2 पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए 30 हज़ार की लूट की है। इनमें से एक लुटेरे को कारिंदों ने पीछा कर दबोच लिया है। पकड़ा गया आरोपी पंजाब पुलिस का कर्मी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जोगिंदर सिंह वासी घुदुवाल जालंधर ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर की रात सवा नौ बजे वह मलसियां रोड ताशपुर पर स्थित अपने पेट्रोल पंप के दफ्तर में मौजूद था। पंप पर शिवम पाल वासी भरतपुर यूपी, सतीश कुमार निवासी जिला पन्ना एमपी तथा रामकुमार वासी जिला पन्ना एमपी तेल डालने के काम में जुटे हुए थे।
इसी दौरान एक बिना नंबर की बाइक पर 3 नकाबपोश युवक आए। इनमें से दो युवक उतरकर शिवम पाल के पास गए और दातर दिखाकर उसकी जेब से 25 हजार रुपये निकाल लिए। दूसरा नकाबपोश गोली मारने की धमकियां देते हुए शिवम व सतीश से मोबाइल छीनकर मलसियां की तरफ भाग गए। वहीँ जांच अधिकारी अरजन सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। और CCTV फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
दूसरी तरफ गांव मेवा सिंह वाला स्थित धंजू फिलिंग स्टेशन के मालिक बलबीर सिंह वासी गांव मेवा सिंह वाला सुल्तानपुर लोधी ने बताया कि वह बुधवार की शाम 4 बजे पंप पर मौजूद थे। इसी दौरान दो बाइक सवार लुटेरे आए। इनमें से लुटेरा खुद को पुलिस वाला बताते हुए पंप आपरेटर बिद्धी सिंह को गन प्वाइंट पर सारे पैसे निकाल कर देने की धमकी दे रहा था। इस पर घबरा कर मैनेजर ने 5 हजार रुपये निकल कर दे दिए। जैसे ही वह पैसे लेकर भागने लगे तो पंप पर मौजूद लोगों ने पीछा करके उनमें से एक को दबोच लिया। जबकि दूसरा लुटेरा फरार हो गया। भागते समय आरोपी ने अपना पिस्टल समीप ही एक छप्पड़ में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाँच शुरू कर दी और लुटेरे द्वारा फेंकी पिस्टल की तलाश शुरू कर दी।
DSP बबनदीप सिंह ने बताया कि काबू किये गए आरोपी से पंजाब पुलिस का एक ID कार्ड भी मिला है। उस पर रणधीर सिंह लिखा हुआ है। हांलाकि यह सही में पुलिस कर्मी है या नहीं इसकी जांच की जा रही है।













No comments