ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, 6 आरोपिओ पर FIR .....

- दो माह पहले मृतक का आरोपियों से हुआ था झगड़ा, दोनों पक्षों पर पहले भी है मारपीट मामला दर्ज   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला       

कपूरथला की तहसील ढिलवां में पुरानी रं​जिश के चलते एक युवक को तलवारों को काटकर हत्या करने की खबर है। जिसको लेकर मृतक के पिता के बयान पर थाना ढिलवां में 6 आरोपिओ के ​खिलाफ FIR दर्ज कर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। हालाँकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।    

जानकारी अनुसार गुरनाम सिंह निवासी ढिलवां पत्ती लाधू की ने ढिलवां पुलिस को दी ​शिकायत में बताया कि उसका लड़का हरदीप सिंह उर्फ दीपा खेतीबाड़ी करता है। उसके लड़के का हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी वासी ढिलवां पत्ती लाधू की के साथ लंबे समय से झगड़ा चल रहा है। इस झगड़े की वजह से उसके बेटे पर पहले से थाना ढिलवां में केस दर्ज हैं।  

गिरफ्तारी के डर से उसका बेटा कई दिनों से घर से बाहर रह रहा था, लेकिन 19 सितंबर को शाम उसका बेटा कई दिनों के बाद घर आया और घर से बैंक की पासबुक लेकर चला गया। रात करीब साढ़े दस बजे उनके घर का किसी ने गेट खटखटाया तो उसने अपनी पत्नी के साथ छत पर जाकर गली में देखा कि उनके घर के बाहर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी अपने चार-पांच लड़कों के साथ ललकारे मार रहा था और हमें हरप्रीत सिंह हैप्पी ने कहा कि आज तुम्हारे बेटे को काट डाला है और उसका काम निकाल दिया है। यह लो अपना शेर पुत्र और ललकारे मारते हुए वहां से चले गए।   

जब उन्होंने गेट खोलकर गली में जाकर देखा तो उनका बेटा हरदीप सिंह बुरी तरह जख्मी हालत में वहां पड़ा था। उसके पूछने पर बेटे ने बताया कि हरप्रीत सिंह और उसके सा​थियों ने दातर किरपानों से उसे काटा है। इस पर वह उसे तुरंत सिविल अस्पताल जालंधर लेकर गए, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घो​षित कर दिया। गुरनाम सिंह ने यह भी कहा कि उसके बेटे से हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी व उसके सा​​थियों ने पुरानी रंजिश रखते हुए मार डाला है।   

जांच अ​धिकारी ASI कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक व हैप्पी दोनों के ​खिलाफ पहले से थाने में कई केस दर्ज हैं।  इस मामले में भी कत्ल की धाराओं के तहत हैप्पी व उसके पांच अज्ञात सा​थियों के ​खिलाफ केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। 

No comments