ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के पूर्व MLA ने AAP का दामन थामा, CM मान ने किया स्वागत ...

- कुछ समय पहले भाजपा के सभी पदों से दे दिया था इस्तीफा   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब     

पंजाब के अबोहर से पूर्व MLA अरुण नारंग ने आज AAP का दामन थाम लिया है। पूर्व MLA अरुण नारंग का चंडीगढ़ में पंजाब CM भगवंत मान ने स्वागत करते हुए पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बता दे कि नारंग प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ को बनाए जाने से नाराज थे। उन्होंने जिस दिन सुनील जाखड़ को भाजपा प्रधान बनाया था, उसी दिन भाजपा के सभी पदों से त्याग पत्र दे दिया था।  

हालांकि नारंग ने तब यह भी कहा था कि वह भाजपा के कार्यकर्ता के तौर पर काम करते रहेंगे, लेकिन बाद में उन्होंने इस बात पर रोष जता पार्टी छोड़ने का मन बना लिया था। क्योंकि भाजपा के किसी नेता ने उनसे उनकी नाराजगी को लेकर कोई बात तक नहीं की थी।   

वैसे तो अरुण नारंग के AAP में शामिल होने की चर्चा कई दिनों से चल रही थी जो कि आज हकीकत में बदल गई। उन्होंने स्पष्ट किया था कि वह भाजपा को अलविदा कह देंगे। बताने योग्य है कि वर्ष 2017 में अरुण नारंग ने भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। और कांग्रेस के दिग्गज नेता और अबोहर से तीन बार MLA रहे  सुनील जाखड़ को हरा दिया था। यह भी बता दे कि बीते वर्ष किसान आंदोलन के चलते किसानो ने अरुण नारंग के कपड़े भी फाड़ दिए थे।    

No comments