लापरवाही के आरोप में PUDA कर्मचारियों को नोटिस .... ??
- कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 12 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब देने का दिया समय
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने PUDA के 12 कर्मचारियों को काम में लापरवाही करने के आरोप में नोटिस जारी करने के लिए PUDA चीफ एडमिनिस्ट्रेटर को निर्देश दिए हैं। वही कर्मचारियों को नोटिस का जवाब देने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है। निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई बारे भी सचेत किया गया है।
बता दें कि कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने NOC संबंधी मामलों पर मंगलवार को मीटिंग बुलाई थी, लेकिन कर्मचारी व अधिकारी मीटिंग में देरी से पहुंचे। इस पर मंत्री अमन अरोड़ा ने इस कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि मान सरकार कामकाज में लापरवाही करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी अपने दफ्तरों में समय पर पहुंचे और ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही न करें।
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जिन अधिकारियों/कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं, उनमें 3 जिला टाउन प्लानर भी शामिल है। एक सहायक टाउन प्लानर (ATP), दो प्लानिंग अफसर, एक ADO, एक निजी सचिव, एक सीनियर सहायक, एक क्लर्क और स्टैनो शामिल हैं।
बता दें कि इससे पहले भी पंजाब के आवास एवं शहरी विकास विभाग ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 3 अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। साथ ही 42 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इस मामले में मंत्री अमन अरोड़ा ने कई आवेदन और फाइलें लंबे समय से लंबित रखने पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।












No comments