KM किड्ज कैसल स्कूल में स्पोर्ट्स डे आयोजित, विजेता छात्रों को दिए मेडल ...
- 200 मीटर रेस में डिविशा प्रथम और अद्विक ने दूसरा स्थान हासिल किया
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के KM किड्ज कैसल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमे स्कूल के सभी छात्रों ने विभिन्न व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन दिखाया। इस बात की जानकारी स्कूल के एमडी डॉ धर्मवीर कंडा नहीं देते हुए बताया कि सभी प्रतिस्पर्धा में प्रथम द्वितीय वह तृतीय स्थान पर आने वाले छात्राओं को इनाम देकर सम्मानित किया गया।
स्कूल के एमडी डॉ धर्मवीर कंडा ने बताया कि 27-28 फरवरी को स्कूल परिसर में स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें 200 मीटर दौड़, सैक रेस, स्पून रेस, बाधा दौड़, टोकरी में गेंद आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई। उन्होंने यह भी बताया कि इस आयोजन में विशेषकर रस्साकशी और पास बॉल गेम जैसी टीम स्पर्धाओं में छोटे-छोटे छात्राओं ने बखूबी हिस्सा लेकर अपनी कला का जौहर दिखाया।
डॉ धर्मवीर कण्डा ने बताया कि स्पोर्ट्स डे के दौरान स्पर्धाओं में 200 मीटर रेस में प्रथम डिविशा, द्वितीय अद्विक तथा तृतीय हरमन स्थान प्राप्त किया। इसी तरह होपिंग रेस में प्रथम ध्रुविका, द्वितीय हरकीरत तथा तृतीय रिधाव, बॉल इन बास्केट में प्रथम विवान, द्वितीय काल्विन तथा तृतीय अद्विक, स्पून रेस में प्रथम नवोदय, द्वितीय आयंबीर तथा तृतीय वृत्समर, बेक रेस में प्रथम तिया, द्वितीय दिशा तथा तृतीय ध्रुव, फ्रॉग रेस में प्रथम पियूष, द्वितीय प्रिंस तथा तृतीय तिशा, हर्डल रेस में प्रथम तिशा, द्वितीय सेरेन तथा तृतीय यश, वन लेग रेस में प्रथम रिधम, द्वितीय स्नेहल तथा तृतीय अगम. थ्री लेग रेस में प्रथम दिलशान - हरनूर, द्वितीय क्रिश - कबीर तथा तृतीय सिद्धार्थ - स्तुति, और म्यूसिकल चेयर में प्रथम मनदीप, द्वितीय पारुषी तथा तृतीय स्थान ध्रुव ने हासिल किया।
डॉ धर्मवीर कण्डा ने बताया कि सभी विजेता छात्रों को इनाम स्वरूप मैडल देकर उत्साहित किया गया। इस पूरे आयोजन में स्कूल स्टाफ कमलजीत कौर, गुरप्रीत कौर, अर्पणा अग्रवाल, तन्वी संगर, राजिंदर कौर, मोनिका, साधना, रंजीत कौर, पूजा, रचना व अक्षय ने भरपूर सहयोग दिया।














No comments