अमृतसर में फिर बना तनाव ---- अमृतपाल का पुतला फूंकने पहुंची शिवसेना ....
- सिख जत्थेबंदियां रोकने आई, पुलिस ने माहौल को संभाला
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। अमृतसर, पंजाब
पंजाब के अमृतसर में वीरवार को एक बार फिर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जब शिव सेना बाल ठाकरे के पदाधिकारी और समर्थक एक तरफ अमृतपाल सिंह का पुतला फूंकने पहुंचे, वहीं दूसरी तरफ सिख जत्थेबंदियां इसके विरोध में पहुंच गई। आखिर पंजाब पुलिस ने बीच बचाव कर प्रोटेस्ट को स्थगित करवा दिया और तनावपूर्ण माहौल को बखूबी संभाल लिया।
जानकारी अनुसार अमृतसर के 4S चौक पर दोपहर बाद शिव सेना बाल ठाकरे प्रोटेस्ट करने के लिए पहुंचे थे। प्रधान संजीव भास्कर के अनुसार अमृतपाल की तरफ से अजनाला में की गई घटना दुखदायी है। उसने एक तरफ श्री गुरु ग्रंथ साहिब का सहारा लेकर अजनाला पुलिस थाने पर हमला किया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस पर दबाव भी बनाया। पुलिस उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी कारन आज का विरोध प्रदर्शन किया जाना है।
वहीँ शिव सेना बाल ठाकरे दवारा अमृतपाल सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने की जानकारी मिलते ही सिख जत्थेबंदियां भी 4S चौक पर पहुंच गई। सिख जत्थेबंदियों ने चेतावनी दी कि वह अमृतपाल का पुतला नहीं फूंकने देंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिव सेना के सदस्य आए दिन सिखों के खिलाफ बोलते हैं और कभी-कभी भिंडरांवाला का पुतला भी जलाते हैं। ऐसा कर यह पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं।
संजीव भास्कर ने कहा कि पुलिस ने उन्हें पुतला फूंकने रोक दिया है और यह भी कहा कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही हैं। भास्कर ने कहा पुलिस ने 7 दिन में कारवाही करने की बात कही है। अगर 7 दिन में अमृतपाल सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी तो शिवसेना दोबारा यहीं अमृतपाल का पुतला फूंकेगी।














No comments