ब्रेकिंग न्यूज़

विजिलेंस टीम ने हेल्थ विभाग के अधिकारी किए काबू ... ??

- 4 वर्ष पहले भी रिश्वत के आरोप में किया था कब्बू   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब       

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने हेल्थ विभाग में काम करने वाले 2 अधिकारियों को काबू किया है। इन दोनों में एक सुपरिडेंट और एक  सीनियर सहायक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाली शाखा में कार्यरत थे। आरोप है कि इन्होंने फिल्लौर में अपनी तैनाती के दौरान रिकार्ड में हेराफेरी की थी।  

बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो ने पहले भी वर्ष 2018 में दोनों को प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए काबू किया था। विजिलेंस ने सुपरिडेंट निर्मल सिंह को तो गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रिकार्ड में हेराफेरी करने वाला सीनियर सहायक हरजिंदर सिंह गिरफ्तारी की भनक लगते ही फरार हो गया है।    

जानकारी अनुसार सिविल सर्जन दफ़्तर जालंधर के अंतर्गत आते जन्म-मृत्यु ब्रांच फिल्लौर के रजिस्टरों में रिकार्ड से सिर्फ छेड़छाड़ ही नहीं की बल्कि रजिस्टरों से पुराना रिकार्ड गायब कर नई एंट्रियां डाल दी। कई जगह तो नए पेज ही लगा दिए। गांव काला बाहियां के जन्म और मौत के रजिस्टर में लगे हुए पुराने पेज निकाल कर उनकी जगह नई एंट्रियां करके पेज बदल दिए गए।  

बताया जा रहा है कि इसके अलावा गांव वरियाना, गांव सोहलपुर, तलवंडी संघेड़ा, काहलवां, तलवंडी भरे और टाहली साहिब गांव के रजिस्टरों में से भी पुराने पेज निकाल कर उनकी जगह गलत एंट्रियां डाल कर नए पेज लगा दिए गए। जन्म और मौत के रजिस्टरों में कई एंट्रियों में कटिंग की गई है। इस सारे कृत्य में निर्मल सिंह का एक एजेंट थॉमस मसीह भी शामिल था। रिकार्ड बदलने के लिए इन्होंने लाखों रुपए कमाए है।  

No comments